श्रावस्ती में सरदार पटेल की 150वीं जयंती को लेकर बैठक: आबकारी मंत्री ने कहा- ‘रन फॉर यूनिटी’ और यूनिटी मार्च का होगा आयोजन – Shravasti News h3>
श्रावस्ती15 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
श्रावस्ती कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को आयोजित बैठक में प्रभारी मंत्री एवं आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर ‘रन फॉर यूनिटी’ और यूनिटी मार्च का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम भारत सरकार और माई भारत के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जो लौह पुरुष सरदार पटेल के आदर्शों को समर्पित है।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जिस प्रकार सरदार पटेल ने बिखरे हुए भारत को एक सूत्र में पिरोया, उसी एकता की भावना को यह पदयात्रा आगे बढ़ाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय एकता, देशभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा की भावना को प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धांजलि कार्यक्रम के बाद एकता दौड़ (Run for Unity) का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के अंतर्गत 31 अक्टूबर से 25 नवम्बर, 2025 तक जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इन कार्यक्रमों में विद्यालयों और महाविद्यालयों में निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताएं, योग एवं स्वास्थ्य शिविर, तथा युवा जागरूकता रैलियां शामिल होंगी।
Advertising
इस अवसर पर जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। उन्हें भारत के लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पी के रूप में याद किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के बाद पटेल ने 560 रियासतों का भारत में विलय कर एक राष्ट्र की नींव रखी थी।
डीएम द्विवेदी ने कहा कि सरदार पटेल की अमर विरासत का सम्मान करने और एकता, सेवा तथा देशभक्ति के उनके आदर्शों को सुदृढ़ करने के लिए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूरे देश में “सरदार @150” समारोह आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि श्रावस्ती जनपद में आयोजित पदयात्रा में राष्ट्रीय नेता, युवा प्रतिनिधि, स्वयंसेवक, मंगल दल के सदस्य तथा स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी भाग लेंगे।डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रभारी मंत्री द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम सफल, भव्य और प्रभावशाली रूप से संपन्न हो सके।
उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News