Advertising
Home Top stories मिस्टर फेयरवेल में रोहन, मिस में दिव्यानी का चयन – Barwani News
Advertising
<

मिस्टर फेयरवेल में रोहन, मिस में दिव्यानी का चयन – Barwani News

0
मिस्टर फेयरवेल में रोहन, मिस में दिव्यानी का चयन – Barwani News

मिस्टर फेयरवेल में रोहन, मिस में दिव्यानी का चयन – Barwani News


NEWS4SOCIALसंवाददाता | बड़वानी शहर के पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में गुरुवार को सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परंपरागत रूप से कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत करने व उनके द्वारा मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। विद्यालय परिसर में वातावरण पूरी तरह उत्साह, उमंग और भावनाओं से भरा रहा। कार्यक्रम के प्रारंभिक चरण में कक्षा 11वीं के विद्यार्थी नमन ठाकुर व ग्रेसी गुप्ता ने प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों ने गीतों के माध्यम से अपने विद्यालयीन अनुभव, भावनाएं और संस्मरण साझा किए। जिससे कार्यक्रम का माहौल भावनात्मक हो उठा। विद्यार्थियों के लिए मनोरंजक खेल बलून फुलाओ, ग्लास गिराओ व चना जोर गरम जैसी गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कक्षा 12वीं की छात्रा दिव्यानी चौहान और छात्र दर्शन ने भावपूर्ण भाषण देते हुए विद्यालय से जुड़ी अपनी यादें साझा की। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने अपने सीनियर्स को शुभकामनाओं के साथ सुंदर ग्रीटिंग कार्ड भेंट किए। जितेंद्र सिंह व आभा जैन ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायक संदेश देते हुए जीवन में अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। प्राचार्य कुंदन राठौर ने सभी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। समारोह का मुख्य आकर्षण मिस्टर फेयरवेल के रूप में रोहन सिसोदिया व मिस फेयरवेल के रूप में दिव्यानी चौहान का चयन रहा। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए एक प्रेरक कहानी के माध्यम से नियमित अभ्यास, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास को सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि इस कक्षा में की गई मेहनत का फल आगामी उच्च शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विप्लव शर्मा, रश्मि सोनी व मनीष पंवार का विशेष योगदान रहा।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising