मधुबनी के प्राइवेट हॉस्पिटल के प्रसूति गृह में स्पाई कैमरा: महिला HR मैनेजर ने लगाए आरोप, अस्पताल प्रशासन ने बताया साजिश – Madhubani News h3>
मधुबनी के एक निजी अस्पताल जेम्स फोर्ड में स्पाई कैमरा मिलने का मामला सामने आया है। अस्पताल की HR मैनेजर खुशबू कुमारी ने मधुबनी थाने में FIR दर्ज कराई है। खुशबू के अनुसार, 28 जुलाई को वह अस्पताल के प्रसूति गृह में हाथ धोने गई थीं। वहां उसे बल्ब होल्डर
.
जब उसने OT इंचार्ज मोहम्मद फैजल हक के साथ बल्ब होल्डर खोला, तो उसमें टेप से चिपकाया गया स्पाई कैमरा मिला। खुशबू का आरोप है कि इस कैमरे की निगरानी अस्पताल का मैनेजर डॉ. गगन कुमार गिरी और उसके 2 भाइयों द्वारा की जा रही थी।
कमरे में स्टाफ को बंद कर दिया गया
खुशबू ने बताया कि जैसे ही उसने इसकी जानकारी दी, फैजल के साथ मारपीट कर जबरन इस्तीफा लिखवा लिया गया। उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और स्पाई कैमरे की जानकारी छुपाने का दबाव बनाया गया। उसे अन्य महिला कर्मियों और मरीजों के आपत्तिजनक वीडियो दिखाकर धमकाया गया।
जान से मारने की दी गई धमकी
खुशबू ने आरोप लगाया कि उसे, उसके परिवार और फैजल को जान से मारने की धमकी भी दी गई। कैमरा और मोबाइल लौटाने की मांग पर उस पर लोहे की रॉड से हमला किया गया और शारीरिक छेड़छाड़ की कोशिश की गई। किसी तरह भागकर उसने परिजनों को जानकारी दी और थाने में शिकायत दर्ज कराई।
अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को बताया झूठा
दूसरी ओर, अस्पताल प्रबंधन ने सभी आरोपों को झूठा बताया है। प्रबंधन के अनुसार, खुशबू पिछले 4 सालों से HR विभाग का प्रबंधन देख रही थीं और सभी कैमरा व्यवस्थाएं उसके नियंत्रण में थीं। अस्पताल स्टाफ का कहना है कि यह संस्थान की छवि खराब करने का प्रयास है।
FIR के आधार पर अस्पताल में छापेमारी
पुलिस ने FIR के आधार पर अस्पताल में छापेमारी की है और जांच जारी है। यह मामला महिला गरिमा और निजी अस्पतालों में मरीजों की निजता की सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोग और प्रशासन इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।
SP योगेंद्र कुमार ने दी मामले की जानकारी
SP योगेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘नगर थाना क्षेत्र स्थित एक निजी नर्सिंग होम में अवैध कैमरा लगाकर आपत्तिजनक तरीके से वीडियो बनाए जाने की शिकायत के बाद, नगर थाना द्वारा कांड संख्या 317/25, दिनांक 31.07.2025 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिक जांच में नर्सिंग होम परिसर से आपत्तिजनक वीडियो सामग्री जब्त की गई है, और घटनास्थल को सील कर दिया गया है। साथ ही वादगी के आधार पर संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी कब्जे में लिए गए हैं।’
एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि, ‘इस गंभीर प्रकरण में नर्सिंग होम के दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी और विस्तृत जांच हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), मधुबनी के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है।’ उन्होंने कहा कि, ‘यह मामला अत्यंत संवेदनशील प्रकृति का है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए साक्ष्य संकलन, जब्ती एवं विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। जांच पूरी होते ही आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।’



