तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती: मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे h3>
कुछ ही क्षण पहले
- कॉपी लिंक
दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी।
सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे।
अस्पताल के बाहर की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए, जिनमें सलमान खान उदास नजर आए।
सलमान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ अस्पताल पहुंचे।
Advertising
सलीम खान के दामाद अतुल अग्निहोत्री भी हॉस्पिटल पहुंचे।
अलवीरा खान अस्पताल पहुंचीं।
1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था
बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के चर्चित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं।
सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा।
अभिनय के शुरुआती दिनों में सलीम खान ‘प्रिंस सलीम’ नाम का उपयोग करते थे।
जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को नई पहचान व सम्मान दिलाया।
सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।
सलीम खान की पर्सनल लाइफ
पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई, जो हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। इस विवाह से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलेन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया।
फैमिली के साथ सलीम खान की पुरानी तस्वीर।
उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है, वहीं अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई।
……………………………………….
सलीम खान से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें….
दोस्ताना में अमिताभ से ज्यादा फीस सलीम ने मांगी:सलमान से कहा था हैलो ब्रदर नहीं चलेगी, ऋषि कपूर को दी थी बर्बाद करने की धमकी
सलीम खान को नई जनरेशन सुपरस्टार सलमान खान के पिता के रूप में जानती है, लेकिन 70–80 के दशक में उनका ऐसा रुतबा था कि हर फिल्ममेकर उनसे ही अपनी फिल्में लिखवाना चाहता था, चाहे फीस या शर्त कुछ भी हो। इंदौर शहर में रहते हुए दोस्तों के लव लेटर लिखने से शुरू हुआ राइटिंग का सिलसिला हिंदी सिनेमा के सबसे बेहतरीन स्क्रिप्ट राइटर बनने पर मुकम्मल हुआ। पूरी खबर यहां पढ़ें
खबरें और भी हैं…