Advertising
Home Top stories उज्जैन शादी समारोह में गिरोह ने बच्चों से चोरी कराई: दुल्हन...
Advertising
<

उज्जैन शादी समारोह में गिरोह ने बच्चों से चोरी कराई: दुल्हन की मां का पर्स चोरी कर ज्वेलरी और नकद ले गया, सीसीटीवी वीडियो में दिखा आरोपी – Ujjain News

0
उज्जैन शादी समारोह में गिरोह ने बच्चों से चोरी कराई:  दुल्हन की मां का पर्स चोरी कर ज्वेलरी और नकद ले गया, सीसीटीवी वीडियो में दिखा आरोपी – Ujjain News

उज्जैन शादी समारोह में गिरोह ने बच्चों से चोरी कराई: दुल्हन की मां का पर्स चोरी कर ज्वेलरी और नकद ले गया, सीसीटीवी वीडियो में दिखा आरोपी – Ujjain News

उज्जैन में एक बार फिर सांसी गिरोह ने बच्चों के जरिए चोरी की घटना को अंजाम दिया। इस बार बदमाश ने दुल्हन की मां की साड़ी पर टमाटर की चटनी गिराकर ध्यान भटकाया और सोने के गहनों से भरे बैग से 2 लाख रुपए से अधिक की ज्वेलरी और 10 हजार रुपए नकद लेकर फरार हो

.

1 नवंबर को बबिता जुनवाल (पति कमल जुनवाल) की बेटी प्रिया की शादी का रिसेप्शन तिरुपति गार्डन, मंगलनाथ रोड, उज्जैन में चल रहा था। बारात शारदा होम्स कॉलोनी, आगर रोड, उज्जैन से आई थी। समारोह के दौरान दूल्हा और दुल्हन प्रिया मंच पर मौजूद थे।

इस दौरान बबिता अपनी बहू राखी के साथ गार्डन के अंदर कुर्सी पर बैठी थीं। तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके ऊपर टमाटर की चटनी डाल दी। जब वे अपनी साड़ी साफ करने के लिए उठीं और थोड़ी देर बाद वापस लौटीं, तो उनका पर्स गायब था।

पर्स में सोने के 02 जोड़ी टॉप्स ,सोने का 01 नाक का काटा ,सोने का 01 मंगलसूत्र, चांदी की 01 जोड़ी पायल ,चांदी की 06 बिछिया ,नकद 10 हजार रुपए भी थे। चोर ज्वेलरी से भरा बेग चोरी कर ले गया था।

बच्चों से चोरी करवाया बैग

Advertising

दुल्हन की मां की और थाना जीवाजीगंज में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि घटना के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद काली जैकेट पहने युवक और उसके साथ एक बच्चा दिखा, जो की महिला का बैग उठाकर फरार होता हुआ नजर आया।

राजगढ़ के सांसी गिरोह का आरोपी

जांच में युवक की पहचान राजगढ़, ग्राम गुलखेड़ी निवासी राज (पिता प्रहलाद सिसौंदिया, उम्र 20 वर्ष) के रूप में हुई। सूचना पर पुलिस टीम आरोपी के घर दबिश देने गई, लेकिन पुलिस की उपस्थिति की भनक लगते ही वह फरार हो गया।

पुलिस ने आरोपी के घर की कानूनी रूप से तलाशी ली, जिसमें चोरी के दिन का बैग बरामद हुआ। बैग की जांच में चोरी का लगभग 2 लाख रुपए मूल्य का माल मिला।

दबिश के बाद से आरोपी राज सिसौंदिया फरार है। पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है। शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी कर प्रकरण का पूर्ण खुलासा किया जाएगा।

घटना में थाना प्रभारी जीवाजीगंज निरीक्षक विवेक कनोडिया, प्रधान आरक्षक पीयूष मिश्रा और पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

मध्यप्रदेश की और खबर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे – Madhya Pradesh News

Advertising