Advertising
Home Breaking News Hindi अयोध्या में सरयू के किनारे बनेगी भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति
Advertising
<

अयोध्या में सरयू के किनारे बनेगी भगवान श्रीराम की भव्य मूर्ति

548

योगी आदित्यनाथ ने जबसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है तबसे देश में लोगो की आशाएं बढ़ गयी है कि अब श्रीराम का भव्य मंदिर का निर्माण जल्द ही अयोध्या में होगा | उसको लेकर चर्चा तो हो रही है लेकिन अब योगी सरकार अयोध्या में श्रीराम मंदिर के साथ भगवन श्रीराम की भव्य मूर्ति अयोध्या नगरी में बनाने का प्रस्ताव दिया है |

Image Courtesy – The Indian Express

योगी सरकार के ‘नव्य अयोध्या’ योजना के तहत इस भव्य मूर्ति का निर्माण किया जाएगा | ये मूर्ति अयोध्या में सरयू नदी के किनारे बनाने की योजना है | इस मूर्ति की ऊंचाई 100 मीटर रखने की बात हो रही है लेकिन कुछ अधिकारियों के मुताबिक ये अभी तक तय नहीं है | अयोध्या सहित उत्तर प्रदेश में ‘धार्मिक पर्यटन’ बढ़ाने के लिए ये प्रस्ताव राज्यपाल राम नाईक के पास भेजा गया है | इंग्लिश अख़बार द इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस का प्रेजेंटेशन दिया है और राज भवन के प्रेस रिलीज में इस बात की पुष्टि भी की गयी है |

प्रेस रिलीज में कहा गया है कि राष्ट्रीय हरित लवादा के अनुमति मिलने के बाद सरयू के किनारे ये मूर्ति का निर्माण किया जाएगा | सरकार कि तरफ से इसका ‘संकल्पना प्रस्ताव’ राष्ट्रीय हरित लवादा को भेजा जाना है | इस प्रेजेंटेशन में 18 अक्टूबर को अयोध्या में दीपावली उत्सव मनाने का भी उल्लेख किया गया है | इस दीपावली उत्सव में उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पर्यटन मंत्री के. जे. अल्फोंस और संस्कृति मंत्री महेश शर्मा उपस्थित रहेंगे |

इस योजना में भगवान श्रीराम के भव्य मूर्ति के साथ श्रीराम कथा गैलरी, दिगंबर अखाडा परिसर में ओडिटोरिअम और कई परियोनाओं का समावेश होगा | इस योजना को लेकर योगी सरकार ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय को 195.89 करोड़ रूपये की डीपीआर याने विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट भेजी है | जिसमे से 133.70 करोड़ रुपये केंद्र ने उत्तर प्रदेश सरकार को दिए हैं |

Advertising