Advertising
Home Top stories गोरखपुर में चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक: घर के...
Advertising
<

गोरखपुर में चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक: घर के कमरे में मिला खून से सना चाकू, मां बोलीं- शराब की लत में सनक गया है बेटा – Gorakhpur News

0
गोरखपुर में चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक:  घर के कमरे में मिला खून से सना चाकू, मां बोलीं- शराब की लत में सनक गया है बेटा – Gorakhpur News

गोरखपुर में चाकू से गला काटकर थाने पहुंचा युवक: घर के कमरे में मिला खून से सना चाकू, मां बोलीं- शराब की लत में सनक गया है बेटा – Gorakhpur News


गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के चौरा गांव में शनिवार को एक युवक ने चाकू से गला काट लिया। इसके बाद गले पर गमछा लपेट कर खून से लथपथ हालत में थाने पहुंच गया। पुलिस ने पूछा तो गमझा हटा कर दिखाया। युवक की हालत देखकर थाने में हड़कम्प मच गया और उसे तत्काल पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ ने घर पहुंच कर जांच की और कमरे की तलाशी ली तो उसके कमरे में खून से सना चाकू मिला और बिस्तर पर खून के निशान मिले जिसके बाद उसके आत्मघाती प्रयास की जानकारी हुई। युवक की मां ने पूछताछ के दौरान बताया कि बेटा शराब की लत में सनक गया है। वह अजीब हरकतें करता है। उसकी दवा भी चल रही है। अब विस्तार से जानिए पूरा मामला…
एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे चौरा गांव निवासी लालू (28) गले में गमछा लपेटे हुए चौरीचौरा थाने पहुंचा। उसके गले से खून निकल रहा था और वह गंभीर रूप से घायल था। थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौरीचौरा पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शहर के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा ने युवक के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। युवक ने किया था आत्मघाती प्रयास जांच के दौरान घर के फर्स्ट फ्लोर पर स्थित उसके कमरे में बिस्तर पर खून के निशान मिले। वहीं बेड के पास एक चाकू भी बरामद हुआ। जिससे उसके आत्मघाती प्रयास की बात सामने आई। युवक की मां श्रीजावती पत्नी राममिलन ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा शराब का आदी था। पिछले 10 दिनों से उसकी तबीयत खराब चल रही थी। उसका इलाज चौरीचौरा कस्बे के एक चिकित्सक से कराया जा रहा था। शनिवार सुबह करीब 9:10 बजे वह दवा लेने के बाद घर आया, भोजन किया और अपने कमरे में जाकर आराम करने लगा। इसके बाद उसने कब और कैसे अपने गले पर चोट पहुंचाई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं हो सकी। एसपी नार्थ ज्ञानेन्द्र ने बताया कि घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला आत्मघाती प्रयास का प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहराई से जांच की जा रही है। युवक के ठीक होने पर उसका भी बयान दर्ज किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश की और खबर देखने के लिए यहाँ क्लिक करे – Uttar Pradesh News

Advertising