शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति, Google के लैरी पेज को भी छोड़ा पीछे

मुकेश अंबानी जो 60 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जुडें है वह दुनिया में नौंबे नंबर पर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है.

दुनिया के 9वें सबसे धनी व्यक्ति, Google के लैरी पेज को भी छोड़ा पीछे

मुकेश अंबानी जो 60 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ जुडें है वह दुनिया में नौंबे नंबर पर सबसे अमीर व्यक्ति बन गए है. खबरों के मुताबिक यह पता चला है कि अरबपतियों की सूची में अमेजन के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं.

विज्ञापन

फोर्ब्स की यह ‘रियल टाइम बिलेनियर' सूची है, जो दुनिया के अमीर लोगों की संपत्ति में रोज के उतार-चढ़ाव पर नजर रखती है. फोर्ब्स की अरबपतियों की 2019 की वार्षिक सूची में अंबानी 13वें स्थान पर थे. गुरुवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बाजार मूल्यांकन में भारी उछाल के बाद अंबानी ने दैनिक सूची में शीर्ष-10 में पहुंच गए.

रिलायंस इंडस्ट्रीज गुरुवार को 10 लाख करोड़ रुपये बाजार मूल्यांकन वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी. बाजार बंद होने पर रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन बीएसई पर 10,01,555.42 करोड़ रुपये रहा. अमेजन के बेजोस की नेटवर्थ 113 अरब डॉलर है.

माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स की नेटवर्थ 107.4 अरब डॉलर और बर्नार्ड आरनॉल्ट एंड फैमिली के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलवीएमएच मोएट हेनेसी लुईस वुइटन की नेटवर्थ 107.2 अरब डॉलर है जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं.

यह भी पढ़ें : फ़ोन नंबर पोर्ट कराने में अब नहीं होगा ज्यादा झंझट, सिर्फ 2 दिन में संभव !

इसके अलावा सूची में 86.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ बर्कशायर हैथवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वारेन बफेट चौथे, 74.9 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पांचवें, 69.3 अरब डॉलर के साथ जारा फैशन समूह के संस्थापक अमासियो ऑर्टेगा छठे, 69.2 अरब डॉलर के साथ ओरेकल के सह-संस्थापक लैरी एलिसन सातवें, 60.9 अरब डॉलर के साथ कार्लोस स्लिम हेलू आठवें, 59.6 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ एल्फाबेट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लैरी पेज दसवें स्थान पर हैं.

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →