रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

क्या अन्य राज्य की B.ed degree उत्तर प्रदेश में मान्य होगी ?

वर्तमान समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत ही सम्मान की बात है. उसमें भी अध्यापक बनना एक बहुत ही गर्व की बात है.

क्या अन्य राज्य की B.ed degree उत्तर प्रदेश में मान्य होगी ?

वर्तमान समय में सरकारी नौकरी पाना बहुत ही सम्मान की बात है. उसमें भी अध्यापक बनना एक बहुत ही गर्व की बात है. काफी लोगों का सपना होता है कि वह अध्यापक बनकर देश के आने वाले भविष्य को संवारे. इसके साथ ही अध्यापक की सैलरी की बात करें, तो वह भी बहुत अच्छी होती है. इसी कारण लोगों के मन में अध्यापक बनने तथा उससे संबंधित कोर्स करने के संबंध में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल है, जो आमतौर पर पूछा जाता है कि क्या अन्य राज्य की B.ed degree उत्तर प्रदेश में मान्य होगी ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते है.

विज्ञापन
teacher
B.ed degree

B.ed degree क्यों जरूरी है-

वर्तमान समय में आप स्कूल में अध्यापक बनना चाहते हैं, तो इसके लिए B.ed degree बहुत जरूरी है. वैसे अगर आप प्राइमरी स्कूल यानि 5 वीं कक्षा तक अध्यापक बनना चाहते हैं, तो वहां पर अलग अलग राज्यों में अलग अलग नाम से कोर्स कराएं जाते हैं. लेकिन अभी हाल ही में देखने को मिला है कि B.ed degree का महत्व बढता ही जा रहा है. B.ed degree करने के बाद आप 6 से 12 कक्षा तक पढ़ा सकते हैं या ये कहें कि अगर आप 6 से 12 कक्षा तक पढ़ाना चाहते हैं, तो B.ed degree आपको करनी होगी. 11 वीं तथा 12 कक्षा में पढ़ाने के लिए आपके पास मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है. अभी हाल ही में दिल्ली में अध्यापकों की भर्ती करने वाली संस्था DSSSB ने B.ed degree वालों को प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक के योग्य भी माना है. जिससे आप कह सकते हैं कि कुछ राज्यों को छोड़कर आप 1 कक्षा से 12 तक अध्यापक बन सकते हैं B.ed degree करने के बाद.

B.Ed Full Form 1024x610 1
B.ed degree

अन्य राज्य की B.ed degree उत्तर प्रदेश में -

काफी लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर हम किसी अन्य राज्य से B.ed degree करते हैं. जिसके बाद उत्तरप्रदेश में अध्यापक पद के लिए जॅाब निकलती हैं, तो क्या हम उसके लिए आवेदन कर सकते हैं. इसका जवाब होगा बिल्कुल कर सकते हैं. अगर उत्तरप्रदेश में कोई जॅाब निकली है, जिसके लिए B.ed degree अनिवार्य है तथा आपने किसी अन्य राज्य से B.ed degree हासिल की है, तो आप आवेदन कर सकते हैं. इसलिए हम कह सकते हैं कि अन्य राज्य की B.ed degree उत्तर प्रदेश में मान्य होगी.

यह भी पढ़ें: एजुकेशन लोन लेते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिएं ?

अगर आप अध्यापक बनना चाहते हैं तथा इसके लिए B.ed degree करने की इच्छा रखते हैं, तो आपके पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक पास होनी चाहिएं तथा उसमें कम से कम 50 फिसदी अंक आपने हासिल किए हुए हो. B.ed degree 2 वर्ष का कोर्स होता है, जिसे रेगुलर मोड से ही किया जा सकता है. अगर कोई प्राइवेट विश्वविद्यालय डिस्टेंस मोड से कराता है, तो वह B.ed degree मान्य नहीं होती है.

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →