शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल-18; 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है? और इसकी शुरुवात कब हुई?

21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। भारत में इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी है। इस दिन सामूहिक रूप से लोग योग करते हैं।

सवाल-18; 21 जून को ही योग दिवस क्यों मनाया जाता है? और इसकी शुरुवात कब हुई?

21 जून को पूरी दुनिया में योग दिवस मनाया जाता है। भारत में इसकी पूरी तैयारियां हो चुकी है। इस दिन सामूहिक रूप से लोग योग करते हैं। अगर योग की शुरुवात बात की जाए तो भारतीय पौराणिक ग्रंथों में इसके बारे में बहुतायत वर्णन मिलता है। यह सर्वमान्य है योग का उद्भव भारत में ही हुआ है।

विज्ञापन

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में सभी फिट रहना चाहते हैं। इसके लिए कोई कसरत करता है तो कोई जिम करता है। योग सभी क्रियाकलापों का संगम है। प्रातः योग करने से बीमारियां दूर रहती हैं साथ ही साथ व्यक्ति फिट रहता है। योग शरीर को तो स्वस्थ्य रखता ही है इसके साथ-साथ मन और दिमाग को भी एकाग्र रखने में अपना योगदान देता है।

yoga day 2

वैसे अगर भारत में योग की बात की जाए तो बाबा रामदेव का नाम सबसे पहले आता है। उन्हें योगगुरु बाबा रामदेव कहा जाता है। आजकल कई अभिनेत्रियां भी योग सिखाती हैं। उनकी सीडी मार्किट में मिल जाती हैं। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने एक बाद उनके द्वारा योग का प्रचार प्रसार पूरे विश्व में किया गया। आज पूरी दुनिया 21 जून को योग दिवस मनाती है।

आखिर हमारे दिमाग में सवाल आता है कि योग दिवस क्यों मनाया जाता है और इसे मनाने की शुरुआत कब हुई? तो आइये हम जानते इसके बारें में-

yoga day 1

योग दिवस मनाने का पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जाता है। मोदी ने ही योग को लेकर 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में अपने पहले संबोधन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की पैरवी की थी। उनक इस प्रस्ताव में उन्होंने 21 जून को ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’’ के रूप में मान्यता दिए जाने की बात कही थी। मोदी की इस पहल का 177 देशों ने समर्थन मिला।

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 69वें सत्र में इस आशय के प्रस्ताव को लगभग सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। 11 दिसम्बर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को ‘‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’’ को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गयी। प्रधानमंत्री मोदी के इस प्रस्ताव को 90 दिन के अंदर पूर्ण बहुमत से पारित किया गया।

यह भी पढ़ें: सवाल-17; अगर पुलिस FIR दर्ज़ करने से मना करें तो क्या करना चाहिए?

Yogaa

पहला अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया। इस दिन करोड़ों लोगों ने दुनिया भर योग किया जो कि एक रिकॉर्ड था।

आखिर 21 जून को ही क्यों अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है?

21 जून के दिन को विश्व योग दिवस मनाने का मुख्य कारण यह है कि यह दिन उत्तरी गोलार्द्ध का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति भी कहते हैं। भारतीय संस्कृति के दृष्टिकोण से ग्रीष्म संक्रांति के बाद सूर्य दक्षिणायन हो जाता है और सूर्य के दक्षिणायन का समय आध्यात्मिक सिद्धियां प्राप्त करने में बहुत लाभकारी होती है। इसलिए 21 जून को मनाया जाता है।

उम्मीद करता हूँ कि हमारे द्वारा दिया गया जवाब आपको पसंद आया होगा | आप लोग ऐसे ही हमसे सवाल पूछते रहिए हम उनका जवाब खोज कर आप को देते रहेंगे। आप कमेंट बॉक्स में कमेंट करके हमसे अपने सवाल पूछ सकते है | सवाल पुछने के लिए आप का बहुत बहुत धन्यवाद।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →