मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

भृगु ऋषि ने विष्णु भगवान को लात क्यों मारी थी

आपने ये बात तो कभी ना कभी जरूर सुनी होगी कि एक बार भृगु ऋषि ने क्रोध में आकर भगवान विष्णु जी की छाती पर लात मार दी थी.

भृगु ऋषि ने विष्णु भगवान को लात क्यों मारी थी

आपने ये बात तो कभी ना कभी जरूर सुनी होगी कि एक बार भृगु ऋषि ने क्रोध में आकर भगवान विष्णु जी की छाती पर लात मार दी थी. कई शास्त्रों में इस घटनाक्रम का बड़ी ही खूबसूरती के साथ वर्णन किया गया है. ऐसा बताया जाता है कि एक बार भृगु ऋषि और अन्य मुनियों ने मिलकर यज्ञ का आयोजन किया. इस यज्ञ में नारद जी भी उपस्थित थे. नारद जी ने ऋषियों से सवाल किया कि आप लोग इस यज्ञ का फल किसे देना चाहेंगे. इस पर ऋषियों का जवाब था कि तीनों देवों में सबसे श्रेष्ठ देव को ही इस यज्ञ का फल दिया जाएगा. लेकिन अब सबसे बड़ी समस्या यह थी कि ये कैसे पता लगाया जाए कि ब्रम्हा, विष्णु और महेश में सबसे श्रेष्ठ कौन हैं. इसका फैसला करने के लिए भृगु ऋषि को चुना गया.

विज्ञापन
0521 brigu rish and vishnu cover
भगवान विष्णु

ऐसा बताया जाता है कि भृगु ऋषि ने सबसे श्रेष्ठ देव की पहचान करने के लिए तीनों देवताओं के पास जाने का निर्णय लिया. जिसके बाद वो सबसे पहले ब्रम्हा जी के पास गए. ब्रम्हा जी उस वक्त सरस्वती जी के साथ बातें करने में व्यस्त थे. इस पर भृगु ऋषि को बहुत गुस्सा आया और उन्होंने ब्रम्हा जी को श्राप दिया कि पृथ्वी पर आपकी पूजा नहीं की जाएगी.

OIP 4
भगवान विष्णु

इसके बाद भृगु ऋषि भगवान शंकर जी के पास पहुंचे. शिव जी भी उस समय माता पार्वती के साथ बातें करने में व्यस्त थे. भृगु ऋषि ने शंकर जी को श्राप दिया कि पृथ्वी पर केवल शिवलिंग की ही पूजा की जाएगी.

यह भी पढ़ें: श्री रामायण जी की आरती में सबसे ज्यादा कौन सा शब्द आया है का खा गा

अंत में भृगु ऋषि ने विष्णु जी के पास गए. ऐसा माना जाता है कि विष्णु भी माता लक्ष्मी के साथ वार्तालाप में व्यस्त थे. इस पर गुस्से में भृगु ऋषि ने भगवान विष्णु जी की छाती पर लात मार दी. जिसके बाद भी भगवान विष्णु जी को क्रोध नहीं आया, बल्कि उन्होंने अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी. विष्णु के ऐसा करने पर भृगु ऋषि काफी प्रसन्न हुए और उन्होंने कहा कि विष्णु जी ही सबसे श्रेष्ठ देवता माना.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →