शुक्रवार, 26 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

Panhala Fort क्यों भारत में प्रख्यात है?

भारत का इतिहास रहस्य से पूर्ण है। भारत की सुंदरता का श्रय भारत में निर्मित कई किले को जाता है।

Panhala Fort क्यों भारत में प्रख्यात है?

भारत का इतिहास रहस्य से पूर्ण है। भारत की सुंदरता का श्रय भारत में निर्मित कई किले को जाता है। यह किले भारत की संस्कृति को दर्शाते है , यह हमारी देश की धरोहर है। एक ऐसे ही प्राचीन और एतिहासिक किला है। जो 'सांपों का किला' के तोर पर काफी प्रख्यात है। यह किला महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले से दक्षिण पूर्व में 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। आप जानकर चौंक जाएंगे की यह किला 800 साल से भी ज्यादा पुराना है। माना जाता है कि इसका निर्माण 1178 से 1209 ईस्वी के बीच शिलाहार शासक भोज द्वितीय ने कराया था। इस किले की बनावट की बात करे तो बनावट टेढ़ी-मेढ़ी है , जो ऐसा प्रतीत होता है मानो सांप रेंग रहा हो।। इसी किले के पास जूना राजबाड़ा में कुलदेवी तुलजा भवानी का मंदिर स्थित है, जिसमें एक गुप्त सुरंग भी बनी हुई है। जो सीधे 22 किलोमीटर दूर पन्हाला किले में जाकर खुलती है। फिलहाल यह सुरंग को बंद है।

विज्ञापन
28 1490680997 panhalafort1555

यह किला रहस्य से भरा हुआ है। इसी किले में एक कुआं भी बनाया गया है। जो की गुप्त रखा गया है। जिसे अंधार बावड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस बावड़ी का निर्माण मुगल शासक आदिल शाह द्वारा करवाया गया था। अगर इस किले के निर्माण के कारण की बात करे तो आदिल शाह का मानना था कि जब भी दुश्मन किले पर हमला करेंगे तो वो आसपास के कुओं या तालाबों में मौजूद पानी में जहर मिला सकते हैं।

यह भी पढ़ें : रावण की नाभि में छिपा अमृत का क्या रहस्य था?

28 1490679910 panhalafort2

इस किले पर यादवों, बहमनी और आदिल शाही जैसे कई राजवंशों द्वारा राज किया गया है। लेकिन 1673 ईस्वी में इसपर शिवाजी महाराज ने इस भव्य किले पर आपने अधिकार स्थापित कर लिया था। शिवाजी महाराज पन्हाला किले में सबसे अधिक समय तक रहे थे। उन्होंने 500 दिन से भी ज्यादा वक़्त इस किले में बिताया, उसके बाद अंग्रेजों ने इस किले पर अपने अधिकार जमा लिया।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →