बुधवार, 8 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानियें, लालू यादव क्यों चढ़ेंगे फांसी पर?

लालू यादव फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हो गये है। लेकिन यहाँ एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर लालू यादव फांसी पर चढ़ने के लिए क्यों तैयार हुए है?

जानियें, लालू यादव क्यों चढ़ेंगे फांसी पर?
लालू यादव फांसी पर चढ़ने के लिए तैयार हो गये है। लेकिन यहाँ एक बड़ा सवाल खड़ा होता है कि आखिर लालू यादव फांसी पर चढ़ने के लिए क्यों तैयार हुए है? क्या वाकई लालू फांसी पर चढ़ जाएंगे? दरअसल, लालू के हाथ से बिहार का निकलना उनके लिए किसी सदमें से कम नहीं है, यही कारण है कि आजकल लालू यादव बौखला गये हैं। बिहार की सत्ता का हाथ से निकलना उसके बाद सीबीआई मामलें में पड़ने से लालू बुरी तरह से बौखला गये है, यही कारण है कि लालू यादव अनाप सनाप बोलने लगे है। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं... आपको बता दें कि रेलवे टेंडर घोटाले के मामले में पूछताछ के बाद लालू प्रसाद यादव जब सीबीआई दफ्तर के बाहर आएं तो उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जी हाँ, लालू प्रसाद ने मोदी पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी उनके परिवार को फसाने का साजिश कर रहे हैं। जानियें, लालू यादव क्यों चढ़ेंगे फांसी पर? फांसी पर चढ़ जाऊंगा, लेकिन इस सरकार को हटा को दम लूंगा....   आपको बता दें कि लालू ने ललकार लगाते हुए कहा कि वो जेल जाने से नहीं डरते। इसके साथ ही लालू ने ये भी कहा कि इस सरकार को हटाने के लिए अगर मुझे फांसी पर भी चढ़ना पड़े तो भी पीछे नहीं हटेंगे।   गौरतलब है कि लालू यादव मोदी सरकार की नीतियों के विरोध में है। ऐसे में लालू ललकार रहें है कि वो मोदी को सत्ता से हटा कर ही रहूंगा। अब यहाँ एक बड़ा सवाल ये खड़ा होता है कि क्या वाकई लालू मोदी को सत्ता से हटा पाएंगे या सिर्फ जुमला ही है? ये तो खैर वक्त ही बताएगा।
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →