मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जानें, इस्लाम में ईद या मीठी ईद क्यों मनायी जाती है और किसने की इसकी शुरूआत ?

इस्लाम के पाक महीने यानी रमज़ान का महीना ईद-उल-फितर मनाने के साथ ही ख़त्म हो जाता है।

जानें, इस्लाम में ईद या मीठी ईद क्यों मनायी जाती है और किसने की इसकी शुरूआत ?

इस्लाम के पाक महीने यानी रमज़ान का महीना ईद-उल-फितर मनाने के साथ ही ख़त्म हो जाता है। आज यानी 5 जून 2019 को दुनियाभर में इस्लाम को मानने वाले लोग ईद को बड़े उत्साह मना रहे हैं। ईद-उल-फितर को मीठी ईद कन नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में एक आम जन के भीतर ये सवाल रहता है कि आख़िरकार ईद क्यों मनायी जाती है और इसका क्या महत्व है?

विज्ञापन
Eid ul fitr

क्यों मनायी जाती है ईद?

इस्लामिक पाक ग्रंथ क़ुरान के मुताबिक़, रमज़ान के पूरे महीने के दौरान रोज़े रखने के बाद अल्लाह अपने बंदों को इनाम देते हैं। अल्लाह की इस बख़्शीश को ईद-उल-फितर के नाम से जाना जाता है। भारत के अलावा, पूरी दुनिया में इस त्योहार को बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

इस तरह हुई ईद मनाने की शुरूआत

दरअसल, ईद मानने की शुरू हुई परंपरा को लेकर ये माना जाता है कि सबसे पहले ईद सन् 624 ईस्वी में पैगंबर मुहम्मद ने मनाई थी। पैगंबर हज़रत ने बद्र के युद्ध में जीत हासिल करने की ख़ुशी में मनाई थी। उस वक़्त इस ईद को ईद-उल-फितर के नाम से जाना गया। बता दें कि इस्लामिक परंपरा के मुताबिक़, ईद की नमाज़ अदा करने से पहले हर मुसलमान को दान (जकात व फितरे) देना ज़रूरी होता है।

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →