Khatron ke Khiladi 11 में क्यों नहीं गईं Rakhi Sawant? बोलीं- कहीं अभिनव से प्यार ना हो जाए
नई दिल्ली: बिग बॉस (Bigg Boss) फेम एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में नहीं जाने के पीछे की वजह बताई है. दरअसल फोटोग्राफर्स ने बातचीत के दौरान जब राखी सावंत (Rakhi Sawant) से पूछा कि वह बिग बॉस (Bigg Boss) के बाद खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) में क्यों नहीं गईं तो उन्होंने बात घुमाते हुए अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) पर तंज कस दिया.
कहीं प्यार ना हो जाए
मालूम हो कि बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा रहे अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla), निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) और राहुल वैद्य (Rahul Vaidya) इस बार खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) में नजर आएंगे. राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बातचीत के दौरान कहा, ‘नहीं बाबा, मैं नहीं जाना चाहती. वहां रूबी नहीं है ना. क्या पता मेरा फिर से अफेयर हो जाए. क्या पता अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) के साथ. हां, लेकिन एक कबाब में हड्डी है वहां पर, निक्की तंबोली (Nikki Tamboli).’
रुबीना पर कसा तंज
बता दें कि बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) का हिस्सा रही थीं. इस शो में टीवी एक्टर अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) और उनकी पत्नी रुबीना दिलैक (Rubina Dilaik) भी थीं. रुबीना और राखी के बीच कई बार नोक-झोक हो चुकी है. झगड़े के बीच एक बार रुबीना ने राखी पर आरोप लगाया था कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) उनके पति अभिनव शुक्ला (Abhinav Shukla) पर लाइन मारती हैं.
नीचे जा रही थी टीआरपी
बता दें कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) को बिग बॉस सीजन 14 (Bigg Boss 14) में उस वक्त लाया गया था जब शो की टीआरपी तेजी से नीचे जा रही थी. राखी सावंत (Rakhi Sawant) के शो में आते ही टीआरपी में सुधार देखने को मिला था और इसके बाद राखी शो के आखिरी तक बिग बॉस हाउस में बनी रहीं. वह शो के फिनाले तक पहुंचीं लेकिन विजेता बनीं रुबीना दिलैक, राखी सूटकेस लेकर शो से बाहर हो गई थीं.
यह भी पढ़ें: पतंजलि दिव्य कांति लेप का प्रयोग और फायदा ?
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.









