बंगाल की बाइबिल किसे कहा जाता है ?

1415
बाइबल
बाइबल

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है. इस राज्य की राजधानी कोलकत्ता है तथा इस राज्य में मुख्य रूप से बांग्ला भाषा बोली जाती है. भारतीय इतिहास में बंगाल का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है. रामाय़ण जिसमें भगवान राम की कथा है. बारबकशाह के समय कृतिबास नें रामायण का अनुवाद बंग्ला भाषा में किया था. जिसको बंगाल की बाइबिल के नाम से भी जाना जाता है.

god and the bible 4 1 -
बाइबल

ऐसा माना जाता है कि संस्कृत भाषा के अतिरिक्त उत्तर भारत की भाषाओं में लिखित यह पहली रामायण है. कृतिबास को बंग-भाषा का आदिकवि भी माना जाता है. कृतिबास जी द्वारा लिखित यह ग्रंथ मूल रामायण का बिल्कुल शब्द से शब्द का अनुवाद नहीं है. इस रामायण में इसमें मध्यकालीन बंगाली समाज और संस्कृति का विविध चित्रण भी है. बंग-भाषा के इस महाकाव्य में छः काण्डों का वर्णन किया गया है. जिसमें आदि काण्ड, अयोध्या काण्ड, अरण्य काण्ड, किष्किन्धा काण्ड, सुन्दर काण्ड और लंका काण्ड के बारें में इस रामायण में लिखआ गया है.

07 39 261379840ramayan 1 -
रामायण

रामायण भगवान राम के जीवन पर आधारित ग्रंथ है. जिसमें भगवान राम अपने पिता दशरथ की आज्ञा मानकर 14 वर्षों के लिए राज सिंहासन को त्यागकर वनवास में चले जाते हैं. जहाँ उसके साथ उनकी पत्नि सीता और उनके छोटे भाई लक्ष्मण भी जाते हैं. वनवास के दौरान ही लंका का राजा रावण सीता माता का अपहरण कर ले जाता है. जिसके बाद राम और लक्ष्मण हनुमान की सहायता से सीता माता का पता लगाते हैं. जिसके बाद राम और रावण के बीच युद्ध होता है. जिसमें भगवान राम विजय होते हैं तथा सीता माता को सही सलामत घर ले आते हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के अब तक के सभी मुख्यमंत्रियों की सूची और कार्यकाल

मूल रामायण की रचना वाल्मिकी जी ने की है. रामायण की एक मुख्य विशेषता यह भी है कि इसमें सभी पात्रों का आदर्श रूप दिखाया गया है. राम आदर्श पुत्र , लक्ष्मण आदर्श भाई , हनुमान स्वामी भक्त इत्यादी.