गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

कौन है अर्तरुल गाजी जिसने बटोरी पाकिस्तान में लोकप्रियता?

कोरोना से बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन जारी है। जिसके कारण कई देशों में मूवी, सीरियल की शूटिंग पर भी रोक लग गई है और लोगो को बोरियत से बचने के लिए फेमस…

कौन है अर्तरुल गाजी जिसने बटोरी पाकिस्तान में लोकप्रियता?

कोरोना से बचने के लिए कई देशों में लॉकडाउन जारी है। जिसके कारण कई देशों में मूवी, सीरियल की शूटिंग पर भी रोक लग गई है और लोगो को बोरियत से बचने के लिए फेमस टेलीविज़न शोज के रिपीट टेलीकास्ट दिखाए जा रहे है। जहाँ भारत में रामायण शो काफी पसंद किया जा रहा है। वही इस पौराणिक शो ने कई रिकॉर्ड भी कायम किये। रामायण ने तो एक भीड़ फिर से दर्शकों का दिल जीत लिया है और एक नया रिकॉर्ड कायम किया वही आप जानकर हैरान हो जाएंगे जहां रामायण भारत का सबसे लोकप्रिय शो बन गया है।

विज्ञापन
resized 5df52 926fab7eenginaltanduzyatanyas

वही पर पाकिस्तान में भी एक टर्किश शो काफी सुर्खिया बटोर रहा है। इस सीरियल का नाम Diriliş: Ertuğrul याअर्तरुल गाजी है। शो ने पाक‍िस्तान में काफी पसंद किया जा रहा है। इस शो के कारण इसके एक्टर Engin Altan Duzyatan को भी पाकिस्तान में काफी लोकप्रियता मिल रही है।

ertugrul thumb 051920010835

Engin Altan Duzyatan ने इंस्टाग्राम स्टोरी द्वारा पाकिस्तान में अपने शो अर्तरुल गाजी को मिल रही लोकप्रियता के लिए धन्यवाद भी अदा किया। महज 18 दिनों में इस शो ने 100 मिलियन व्यूज हासिल किए हैं। आपको यह भी बताना चाहेंगे कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी जमकर इस शो की तारीफ की थी और लोगों से इसे देखने की अपील की थी। अर्तरुल गाजी एक तुर्की ड्रामा है।

यह भी पढ़े: भारत की पहली बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म कौन सी है,आइये जाने

अगर इस शो के प्लॉट की बात करे तो यह शो एक मुस्ल‍िम कबीले के इत‍िहास को दर्शाता है। जो कि 13वीं शताब्दी के बैकग्राउंड पर बनी है, इस शो की कहानीअर्तरुल गाजी के इर्द-गिर्द घूमती है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →