मंगलवार, 30 जून 2026 · नई दिल्ली
राजनीति

पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ?

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है. इस राज्य की राजधानी कोलकत्ता है तथा इस राज्य में मुख्य रूप से बांग्ला भाषा बोली जाती है.

पश्चिम बंगाल में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री कौन रहा है ?

पश्चिम बंगाल भारत के पूर्व में स्थित एक राज्य है. इस राज्य की राजधानी कोलकत्ता है तथा इस राज्य में मुख्य रूप से बांग्ला भाषा बोली जाती है. इस राज्य का भारतीय इतिहास में बंगाल का बहुत महत्व रहा है. अगर देश की आजादी की बात करें, तो इसमें भी बंगाल का बहुत बड़ा योगदान रहा है. भारत की आजादी के बाद पहली बार पश्चिम बंगाल में 1950 में चुनाव हुए.

विज्ञापन
inext p Nat 8jul16P
ज्योति बसु

पश्चिम बंगाल के पहले चुने हुए मुख्यमंत्री बिधान चंद्र राय थे. जिनका कार्यकाल 26 जनवरी, 1950 से 1 जुलाई, 1962 तक का रहा ये भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंध रखते थे. इन्होंने लगभग 12 साल 5 महिने तक मुख्यमंत्री पद को संभाला. ज्योति बसु की बात करें, तो वो भी काफी लंबे समय तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे जिनका कार्यकाल 21 जून, 1977 से 5 नवंबर, 2000 तक का था. जिसने लगभग 23 साल 4 महिनें तक शासन किया.

bidhan chandra roy
बिधान चंद्र

ज्योति बसु ना सिर्फ बंगाल बल्कि पूरे भारत में किसी राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. इन्होंने 23 सालों से अधिक पश्चिम बंगाल का मुख्यमंत्री पद संभाला. इनका जन्म 8 जुलाई 1914 में कलकत्ता में हुआ. इनका पूरा नाम  ज्योति किरण बसु था. ये कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) पार्टी से संबंध रखते थे. उनके पिता का नाम निशिकांत बसु था तथा इनकी माता का नाम  जो एक डाँक्टर थे तथा इनकी मां का नाम हेमलता बसु था जो एक गृहिणी थी.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव आठ चरणों में क्यों हो रहे हैं?

वर्ष 1964 में मा‌र्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुई. वह इसके संस्थापकों में रहे थे. 1996 में वह देश के प्रधानमंत्री बनते-बनते रह गए थे. ये पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री बनने से पहले विपक्ष के नेता भी बने. वर्ष 2000 में उन्होंने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण मुख्यमंत्री का पद छोड़ा और फिर सक्रिय राजनीति से संन्यास की घोषणा की.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →