एक के बाद एक रेल हादसें से रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था पर कई तरह के सावल खड़े किये जाने लगे है। जी हाँ, रेल हादसों से लोगों में दहशत का माहौल हो गया है। कुछ लोग तो यह भी कह रहे है कि रेलवे में अब सफर करने से भी डर लगने लगा है, क्या वाकई रेलवे में सफर करना खतरनाक हो गया है, जी हाँ, इस बात से नाकारा भी नहीं जा सकता है, क्योंकि आये दिन होने वाले रेल हादसें डरना तो बनता ही है। रेल मंत्री से लेकर पूरा रेलवे प्रशासन लोगों के निशाने पर आ गया है। लोग रेल मंत्री से लेकर प्रशासन तक को जमकर लताड़ रहे है। बीते शनिवार को हुए बड़े रेल हादसे का मामला अभी थमा ही नहीं था कि आज सुबह तड़के में एक और रेल हादसा हो गया है। बढ़ते रेल हादसें की वजह से किसने दे दिया इस्तीफा, आइयें अब आपको बताते है।
खबर के मुताबिक, रेल बोर्ड के चेयरमैन अशोक मित्तल ने रेल मंत्री सुरेश प्रभु को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। जी हाँ, रेल बोर्ड के चैयरमैन ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफा तो दे दिया है लेकिन अभी यह साफ नहीं हुआ है कि उनका इस्तीफा स्वीकार हुआ है या नहीं। अभी इस बात पर रहस्य बना हुआ है।
जानियें, क्यों दिया मित्तल ने इस्तीफा-
आपको बता दें कि मित्तल ने अपने इस्तीफे में व्यक्तिगत कारणों का जिक्र करते हुए पद से हटने की इच्छा जाहिर की है, लेकिन माना यह जा रहा है कि उत्तर रेलवे में पिछले पांच दिनों में हुई दो बड़ी रेल घटनाओं की वजह से मित्तल ने इस्तीफा दिया है। आपको यह भी बता दें कि अशोक मित्तल पिछले तीन साल से रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष हैं, बीते साल ही उनका कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाया गया था।
आपको याद दिला दें कि बीते शनिवार को मुजफ्फरनगर के खतौली में कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस हादसें का शिकार हो गई थी, इस हादसे में 22 यात्रियों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह हादसा, रेलवे ट्रैक में क्रैक की वजह से हुआ था। वहीं बुधवार को आजमगढ़ से दिल्ली आने वाली कैफियात एक्सप्रेस भी दुर्घटना की शिकार हो गई, इस घटना में 78 यात्री घायल हुए हैं।
बहरहाल, रेलवे के बोर्ड के चैयरमैन मित्तल भले ही अपने इस्तीफे की वजह व्यक्तिगत बता रहे हो, लेकिन एक बात तो साफ है कि मित्तल रेल हादसों की वजह से ही इस्तीफा दे रहे है।
















