Advertising
Home Breaking News Hindi “हमको ठेंगा मिला”- हरभजन सिंह
Advertising
<

“हमको ठेंगा मिला”- हरभजन सिंह

1289

घर खरीदने का सपना किसका नहीं होता। लोग खुद का मकान खरीदने के लिए अपने जीवन की पूरी जमापूंजी लगा देते हैं। लेकिन अगर प्रोजेक्ट में उनका पैसा फंस जाए तो यकीनन यह सदमे के बराबर ही है। एक यूजर ने रियल एस्टेट कंपनी आम्रपाली को फ्रॉड बताते हुए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और स्पिनर हरभजन सिंह से ट्विटर पर पूछा कि उन्हें तो अपना विला मिल गया होगा? जवाब में हरभजन ने कहा कि हमें भी ठेंगा ही मिला है। दरअसल @Rameshnainwal नाम के यूजर ने लिखा, महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह सर आप लोगों का तो विला मिल गया फ्री में। हमारे तो पैसे भी डूब रहे हैं। इस पर भज्जी ने कहा, भाई तुझे किसने बोला हमारे विला मिल गए हैं? ठेंगा मिला हमें। बेवकूफ बनाया गया। हमारे नाम को यूज करके पब्लिक के पैसे मारे गए। इसी ट्वीट पर @maxdoon1 ने लिखा, आम्रपाली ग्रुप का प्रेजिडेंट महेंद्र सिंह धोनी का बहुत अच्छा दोस्त है तो भज्जी झूठ मत बोलो। इस ट्वीट पर टर्बनेटर तिलमिला गए। उन्होंने लिखा, वह धोनी का दोस्त होगा, लेकिन मेरा नहीं। इसलिए यह आप उससे पूछिए, मुझसे नहीं। अपना दिमाग लगाइए, अगर थोड़ा सा भी है तो।


गौरतलब है कि कई बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों ने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और अन्य क्रिकेटरों को अपना ब्रैंड एंबेसडर बनाया था। उसी में से एक आम्रपाली ग्रुप भी था। लेकिन मामला उस वक्त गरमा गया, जब कंपनी लोगों को फ्लैट देने में नाकामयाब रही। इसके बाद लोगों के निशाने पर महेंद्र सिंह धोनी भी आ गए, जो पिछले साल तक कंपनी के ब्रैंड एंबेसडर थे। विवाद बढ़ते देख धोनी ने कंपनी के कई प्रोजेक्ट्स से किनारा कर लिया। इसी कंपनी ने 2011 की विश्व कप विजेता टीम को विला गिफ्ट करने का वादा किया था। हरभजन सिंह भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, जिन्होंने दावा किया कि उन्हें कोई विला नहीं दिया गया।

Advertising