गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

ऐसा कौन सा मंदिर है जहां नंदी महाराज की प्रतिमा का आकार बढ़ता जा रहा है?

भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा।

ऐसा कौन सा मंदिर है जहां नंदी महाराज की प्रतिमा का आकार बढ़ता जा रहा है?

भारत विश्वभर में अपने खूबसूरत और रहस्य से पूर्ण मंदिरों के लिए काफी प्रचलित है। इन मंदिरो से जोड़ी रहस्यमय कथा को सुनकर कोई भी हैरान रह जाएगा। आज हम आपको ऐसे ही एक मंदिर के बारें में बताना जा रहे है जो अपने भीतर कई रहस्य समेटा हुआ है। आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में स्थित यागंती उमा महेश्वर मंदिर हमारे देश के ऐतिहासिक धरोहरों को दर्शाता है।

विज्ञापन
nandi 5 1

आप जानकर हैरान हो जाएंगे की इस मंदिर में मौजूद नंदी महाराज की प्रतिमा लगातार रहस्यमय तरीके से हर साल बढ़ रही है। जिसकी वजह से भक्तों के बीच इस मंदिर के प्रति काफी श्रद्धा है। यह मंदिर भगवान शंकर और पार्वती को समर्पित है। इस मंदिर से जोड़ी यह भी मान्यता है की नंदी एक दिन जब नंदी महाराज जीवित हो उठेंगे, उनके जीवित होते ही इस संसार में महाप्रलय आएगा और इस कलियुग का अंत हो जाएगा।

maxresdefault

साथ ही आपको इस बात से भी अवगत करा दे की इस मंदिर का इतिहास काफी पुराण है इस मंदिर का निर्माण 15वीं शताब्दी में किया गया था। संगमा राजवंश के राजा हरिहर बुक्का द्वारा इस मंदिर को बनवाया था। मान्यता है की ऋषि अगस्त्य इस स्थान पर भगवान वेंकटेश्वर का मंदिर बनाना चाहते थे पर मंदिर में मूर्ति की स्थापना के समय मूर्ति के पैर के अंगूठे का नाखून टूट गया। इस घटना की वजह जानने के लिए अगस्त्य ने भगवान शिव की तपस्या की। उसके बाद भगवान शिव के आशीर्वाद से अगस्त्य ऋषि ने उमा महेश्वर और नंदी की स्थापना की थी।

यह भी पढ़ें : हनुमान जी के मंदिर में किस दिन नारियल चढ़ाना होता है शुभ मंगलवार या शनिवार

वैज्ञानिकों के अनुसार नंदी महाराज की मूर्ति हर 20 साल पर एक इंच तक बढ़ती जा रही है। उनका मानना है कि मूर्ति जिस पत्थर से बनी है, उसकी प्रवृति विस्तार वाली है। खुद पुरातत्‍व सर्वेक्षण विभाग ने भी नंदी की मूर्ति के बढ़ने की पुष्टि की गई है। अगर आप भी कभी आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले जाते है तो एक बार इस मंदिर के दर्शन जरूर कर, इस चमत्कारी शक्ति का अनुभव जरूर करें।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →