Advertising
Home कोरोना वायरस भारत कोरोना वायरस की कौन सी स्टेज पर है?
Advertising
<

भारत कोरोना वायरस की कौन सी स्टेज पर है?

975
news
भारत कोरोना वायरस की कौन सी स्टेज पर है?

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के पूर्व महानिदेशक एनके गांगुली ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण तीसरे यानी Community Transmission के चरण में पहुंच चुका है। गांगुली ने कहा कि, “इस भ्रम से बाहर निकलिए कि दिल्ली में हालात ठीक हैं। रोजाना ढेर सारे मामले सामने आने से यह कहना गलत नहीं होगा कि अब दिल्ली कम्युनिटी ट्रांसमिशन या तीसरे चरण में पहुंच चुकी है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के अलावा कोविड-19 के बड़ी संख्या में केस वाले कई शहर जिसमें मुंबई और अहमदाबाद भी शामिल हैं, वे भी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के चरण में हैं। नहीं तो हर रोज कोई सैकड़ों नए मामलों को कैसे तर्कसंगत ठहरा सकता है।”प्रतिबंधों में छूट को सकारात्मक कदम बताते हुए गांगुली ने कहा कि अधिकारियों को लॉकडाउन में छूट और आर्थिक गतिविधियों की इजाजत देनी ही थी क्योंकि लोगों को आजीविका भी कमानी है और इस वायरस से भी लड़ना है।

corona

उन्होंने सवाल किया, ‘आप आर्थिक गतिविधियों को कितने समय तक रोक सकते थे? लेकिन संक्रमण से खुद को बचाने के लिए हमें एहतियात बरतनी होगी… जल्द ही मामले कम होने लगेंगे।’ बिना लक्षणों वाले मरीजों के टेस्ट नहीं करने पर दिल्ली सरकार पहले ही आलोचना का सामना कर रही है। इस सवाल पर गांगुली ने कहा कि हर किसी का टेस्ट करना बेहद मुश्किल काम है।

corona facts

यह भी पढ़ें :कोरोना वायरस के लक्षण नहीं दिखने पर कैसे पता चलेगा कि कौन संक्रमित है?

गंभीर लक्षण वाले लोगों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।दिल्ली के कम्युनिटी ट्रांसमिशन चरण में पहुंचने के बारे में पूछे जाने पर अधिकार प्राप्त समूह-1 के चेयरमैन विनोद पॉल ने कहा, “तीन-चार दिनों के भीतर हम सेरोलॉजिकल स्टडी सामने रखेंगे और इसी से दिल्ली के बारे में तथ्यात्मक स्थिति स्पष्ट होगी।”

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

Advertising