गुरूवार, 25 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मिथुन राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए ?

वर्तमान समय में हम आधुनिकता के दौर में आ चुके हैं. लेकिन फिर भी कुछ ऐसे सवाल है, जिनका जवाब हम नहीं ढूंढ पाएं हैं.

मिथुन राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए ?

वर्तमान समय में हम आधुनिकता के दौर में आ चुके हैं. लेकिन फिर भी कुछ ऐसे सवाल है, जिनका जवाब हम नहीं ढूंढ पाएं हैं. आमतौर पर आपने लोगों को कहते हुए सुना होगा कि सब किस्मत की बात होती है. प्राचीन काल में भविष्य जानने के लिए ज्योतिषशास्त्र का प्रयोग किया जाता था. आज भी लोगों का भरोसा ज्योतिषशास्त्र पर बना हुआ है. इसी कारण लोगों के मन में ज्योतिषशास्त्र से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि मिथुन राशि वालों को कौन सा पौधा लगाना चाहिए ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
2018 3image 10 00 242423000gemini ll
मिथुन

मिथुन राशि वालों को कौन सा पौधा -

हमारे जीवन में पेढ़-पौधों का बहुत ही महत्व होता है. पौधों का महत्व प्राचीन आयुर्वेद में , ज्योतिषशास्त्र में भी बहुत अधिक है. ऐसा कहा जाता है कि हर पौधा किसी ना किसी रोग को ठीक करने के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है. इसी तरह ज्योतिषशास्त्र के अनुसार राशि के हिसाब से पेड़-पौधे लगाने से हमें उसका विशेष फल मिलता है. मिथुन राशि की बात करें, तो मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है. मिथुन राशि के जातको को बिना फूल- फल वाले छोटे पौधे लगाने चाहिए. इसको लगाने से मिथुन राशि के जातकों में एक विशेष प्रकार की सकारात्मक एनर्जी आती है. इसके साथ ही उनको जीवन सफलता मिलनी शुरू हो जाती है. मिथुन राशि के जातक इनके अलावा छोटा बांस का पौधा भी लगा सकते हैं.

2018 9image 11 31 195206300mos ll
पौधे

प्रचीन काल से ही भारत में ज्योतिषशास्त्र पर लोगों का विश्वास रहा है. दरअसल, ऐसा माना जाता है कि ज्योतिषशास्त्र में हम ग्रहों की चाल के हिसाब से राशि के अनुसार जीवन में आने वाली समस्याओं के बारे में आसानी से अनुमान लगा सकते हैं. जिसके कारण जीवन की समस्याओं के बारे में पहले से सतर्क हो जाएं तथा उसके बचाव के लिए जो उपाय किए जा सकते है, उन पर काम करना शुरू कर दें. राशियां 12 होती हैं.

यह भी पढ़ें:सपने में हनुमान जी का मंदिर देखने से क्या होता है ?

ज्योतिष के ज्ञान की बात करें, तो यह वेदों जितना पूराना ही ज्ञान है. इसके गणित विषय के बारे में काफी स्पष्टता से कहा जा सकता है. इसके बारे में वेदों में स्पष्ट गणनाएं दी गई हैं. इसके फलित भाग के बारे में हमें बहुत बाद में जाकर जानकारी हुई. ज्योतिष शास्त्र पर विश्वास करने वाले किसी भी काम को करने से पहले राशि जरूर पढ़ते हैं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.  

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →