बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

किस किस फल और सब्जी में प्रोटीन नहीं होता है ?

लेख में उन सब्जियों और फलों की जानकारी दी गई है जिनमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है। किडनी संबंधी समस्याओं वाले लोगों के लिए कम प्रोटीन वाली डाइट की आवश्यकता होती है।

किस किस फल और सब्जी में प्रोटीन नहीं होता है ?

वर्तमान समय में हमें स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. हमारे स्वास्थ रहने में हमारे खान-पान का बहुत ही अहम् योगदान होता है. इसी कारण लोग अपने आप को स्वस्थ रखने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान देते हैं. इसके साथ ही उनके मन में किसी विशेष खाने में मौजूद पोषक तत्वों से संबंधित कई तरह के सवाल होते हैं. ऐसा ही एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि किस किस सब्जी में प्रोटीन नहीं होता है. अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
fresh fruits and veges 724x390 1
फल सब्जियां

किसी सब्जी और फल में प्रोटीन नहीं होता-

आमतौर पर प्रयोग की जाने वाली सभी सब्जियों में प्रोटीन की मात्रा पाई जाती है. लेकिन कुछ लोगों के सामने समस्या तब आती है, जब वो किसी स्वास्थ्य संबंधित समस्या से पीड़ित हैं. उदाहरण के तौर पर यदि किसी को किडनी से संबंधित समस्या है, तो उसके लिए प्रोटीन की अधिक मात्रा प्रयोग करना हानिकारक हो सकता है. इसी कारण वो कम से कम प्रोटीन वाली सब्जियों के बारे में जानना चाहते हैं. वैसे तो सब्जियों में प्रोटीन की मात्रा होती है, लेकिन अगर कम प्रोटीन की मात्रा वाली सब्जियों की बात करें, तो उसमें asparagus , टमाटर , काली मिर्च , Broccoli , leafy greens तथा ताजा सब्जियां इत्यादी. इसके साथ ही अगर कम प्रोटीन वाले फलों की बात करें, तो उसमें सेब , केला , grapefruit इत्यादी में प्रोटीन की मात्रा कम होती है तथा ये सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक भी होते हैं.

Bananas Apples Closeup White background 512907 1288x1024
सेब और केला

क्यों आवश्यकता होती है कम प्रोटीन की डाइट की -

वैसे तो प्रोटीन हमारे शरीर के लिए बहुत ही जरूरी होता है. इससे हमारे शरीर को ऊर्जा प्राप्त होती है. लेकिन कहा भी जाता है कि अधिकता हर चीज की बुरी होती है. प्रोटीन का अत्यधिक मात्रा में प्रयोग किया जाता है, तो यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक सिद्ध होता है. उदाहरण के लिए किडनी हमारे शरीर में फिल्टेरेशन का काम करती है. लेकिन जब हम सीमा से अधिक प्रोटीन का प्रयोग करना शुरू कर देते हैं, तो इससे किडनी पर अधिक लोड पडता है. जिससे हमारी किडनी सही तरह से काम नहीं कर पाती है तथा हमें किडनी से संबंधित कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यहीं कारण है कि कुछ लोग कम प्रोटीन की डाइट लेते हैं.

यह भी पढ़ें: कमर दर्द के लिए पतंजलि की आयुर्वेदिक दवा कौन सी है ?

इसके अलावा अधिक प्रोटीन की मात्रा लेने से हमें और भी कई तरह की समस्या हो जाती है. आमतौर पर लोग वजन कम करने के लिए प्रोटीन का प्रयोग करते हैं, लेकिन यदि इसे मात्रा से अधिक प्रयोग किया जाता है, तो इससे हमारे शरीर में वजन बढ़ने का खतरा बना रहता है. इसके साथ ही इसकी अधिकता से हड्डियां भी कमजोर हो जाती हैं क्योंकि प्रोटीन की अधिकता कैल्सियम को कम कर देती है.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →