शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सुबह उठकर किन 3 चीजों का सेवन करना हो सकता है फायदेमंद?

सुबह उठकर सबसे पहले यह ख्याल आता है की ऐसा क्या खाये की खुद को दुरुस्त रख पाए और पूरा दिन एक्टिव रहे है।

सुबह उठकर किन 3 चीजों का सेवन करना हो सकता है फायदेमंद?

सुबह उठकर सबसे पहले यह ख्याल आता है की ऐसा क्या खाये की खुद को दुरुस्त रख पाए और पूरा दिन एक्टिव रहे है। कुछ लोग दिन की शुरूआत चाय या फिर कॉफ़ी से करते है जो उन्हें सुबह -सुबह नींद से तो जगा देता है लेकिन इनका सेवन सुबह -सुबह करना आपके शरीर के लिए बेहतर नहीं हो सकता है। मॉर्निंग में फ़ूड जितना हैल्थी खाये उतना शरीर को फायदा रहता है। अगर आप सुबह खजूर का सेवन करते है तो आपको काफी लाभ मिलेगा और साथ ही यह ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत है। दिन की शुरूआत एनर्जी के साथ करनी है तो खजूर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। खजूर ढेर सारे पोषक तत्‍व से लैस होता है। इसी के साथ यह कई बीमार‍ियों से भी दूर रखने में सक्षम होता है। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में काफी कारगार है।

विज्ञापन
सुबह उठकर किन 3 चीजों का सेवन करना हो सकता है फायदेमंद?

यह भी पढ़ें: जाने कौन सी दाल सेहत के लिए अच्छी है

सुबह-सुबह बादाम खाने से भूख भी जल्दी नहीं लगती है. कहा जाता है कि बादाम के छिलके में टैनिन होता है जो पोषक तत्वों के अवशोषण को रोकता है इसलिए भिगोने पर बादाम के छिलके आसानी से निकल आते हैं और बादाम को सारे पोषक तत्व मिल जाते हैं। बिना भिगोए बादाम खाने से पाचन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं।

papaya1 26 03 2018

सुबह-सुबह अगर आप खाली पेट पपीता का सेवन करते है तो आपको काफी लाभ मिलेगा। पपीता में क्लींजिंग गुण शामिल होते हैं और यह पेट को साफ करने में काफी फायदेमंद है। पपीता स्किन के लिए भी बहुत अच्छा सोर्स है। पपीता खाने के कम से कम एक घंटे के बाद कुछ भी खाने से बचें। खाली पेट पपीता खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या से भी निजात मिलती है। अगर आप भी सुबह उठकर इन तीन चीज़ो में से किसी एक का सेवन करेंगे तो आप खुद को दुरुस्त रख सकते है साथ ही कई बीमारियों से खुद को बचा सकते है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →