मंगलवार, 14 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

जब शशिकला हुई रिहा तो समर्थकों ने किया भव्य स्वागत!

तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति पटरी पर आने का नाम ही नहीं ले रही है।

जब शशिकला हुई रिहा तो समर्थकों ने किया भव्य स्वागत!
तमिलनाडु की पूर्व सीएम जयललिता के निधन के बाद से ही तमिलनाडु की राजनीति पटरी पर आने का नाम ही नहीं ले रही है। तमिलनाडु की राजनीति में जयललिता के निधन के बाद से ही बड़ा भूचाल आया है। जयललिता प्रकरण के दौरान  ही शशिकला को जेल हो हुई, लेकिन अब शशिकला की रिहाई हुई है। आइये खबर पर एक नजर डालते हैं..... आपको बता दें कि जब पैरोल पर रिहा होकर एआईएडीएमके नेता वी के शशिकला चेन्नई पहुंचीं तो समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। शशिकला की ऐसी स्वागत ने सभी को अचंभे में डाल दिया है। किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि शशिकला का स्वागत इतना भव्य होगा। ggyyh स्वागत देखकर शशिकला भी हुई हैरान...... आपको बता दें कि जब शशिकला चैन्नई पहुंची तो समर्थकों ने उनका स्वागत जबरदस्त तरीके से किया। यह देखकर शशिकला पूरी तरह से हैरान हो गई। हालांकि शशिकला ने गाड़ी के अंदर से ही समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। पति की तबियत खराब होने से मिली है रिहाई..... आपको बता दें कि शशिकला ने अपने बीमार पति से मिलने के लिए 15 दिन के पैरोल की मांग की थी, लेकिन उन्हें 5 दिन की पैरोल ही मिली है। दरअसल, शशिकला के पति की तबियत लंबे समय से खराब चल रही है, ऐसे में शशिकला ने पति से मिलने के लिए पैरोल रिहाई की मांग की थी, जो स्वीकार हो गई है। साथ ही आपको ये भी बता दें कि अगले पांच दिनों तक शशिकला जेल से बाहर रहेंगी। भतीजे ने जताई खुशी.... शशिकला को पैरोल रिहाई मिलने पर उनके भतीजे ने खुशी जताते हुए कहा कि शशिकला ने कोई बड़ा अपराध नहीं किया है, ऐसे में उन्हें पैरोल रिहाई आसानी से मिल गई।  
S

Shreya

श्रेया News4Social की संवाददाता हैं। वे उत्तर प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर की खबरों को कवर करती हैं, और स्थानीय मुद्दों को तथ्यपरक ढंग से सामने लाने पर ज़ोर देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →