शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

EPFO का 74वां स्थापना दिवस: वॉट्सऐप पर मिलेंगी सेवाएं, निष्क्रिय खाते खुद होंगे बंद

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 74वें स्थापना दिवस पर कई नई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इनमें सबसे खास है वॉट्सऐप के जरिए सेवाओं की पेशकश और 1,000 रुपए तक की शेष राशि वाले…

EPFO का 74वां स्थापना दिवस: वॉट्सऐप पर मिलेंगी सेवाएं, निष्क्रिय खाते खुद होंगे बंद
(फोटो: IANS)

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अपने 74वें स्थापना दिवस पर कई नई डिजिटल सुविधाओं की शुरुआत करने जा रहा है। इनमें सबसे खास है वॉट्सऐप के जरिए सेवाओं की पेशकश और 1,000 रुपए तक की शेष राशि वाले निष्क्रिय पीएफ खातों का ऑटोमैटिक सेटलमेंट। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्यक्रम रविवार को आयोजित होगा, जिसमें केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन पहलों का शुभारंभ करेंगे।

विज्ञापन

इस आयोजन का मकसद सिर्फ संस्थागत विकास का जश्न मनाना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि कर्मचारियों की मेहनत की कमाई उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा व सम्मान दिला सके। इस मौके पर मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों, केंद्रीय न्यासी बोर्ड के सदस्यों, नियोक्ताओं और श्रमिकों सहित कई हितधारक मौजूद रहेंगे।

पुरस्कार और प्रकाशन

कार्यक्रम के दौरान डॉ. मांडविया 'भविष्य निधि पुरस्कार 2026' भी प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार क्षेत्रीय और जोनल कार्यालयों के अलावा व्यक्तिगत अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त, वह कई प्रकाशनों का भी विमोचन करेंगे, जो ज्ञान सृजन, कानूनी जागरूकता और संवेदनशील प्रशासन के प्रति ईपीएफओ की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। आधिकारिक बयान के अनुसार, मंत्री कार्यक्रम स्थल पर लगी प्रदर्शनी के स्टॉलों का भी निरीक्षण करेंगे।

सामाजिक सुरक्षा का बढ़ता दायरा

हाल के वर्षों में भारत में सामाजिक सुरक्षा का दायरा काफी बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार, 2015 में देश की 19 प्रतिशत आबादी सामाजिक सुरक्षा के तहत आती थी, जो 2026 तक बढ़कर 68.4 प्रतिशत हो गई है। इसका मतलब है कि अब एक अरब से अधिक लोग इसके दायरे में हैं। इसी अवधि में ईपीएफओ के योगदान करने वाले सदस्यों की संख्या भी दोगुनी से ज्यादा हो गई है। वित्त वर्ष 2014-15 में यह संख्या 3.49 करोड़ थी, जो 16 सितंबर 2026 तक बढ़कर लगभग 7.98 करोड़ पहुंच गई। इस दौरान लगभग 4.49 करोड़ नए सदस्य जुड़े। सितंबर 2026 तक 7.68 लाख प्रतिष्ठान ईपीएफओ में योगदान कर रहे हैं।

इनपुट: IANS

N

News4Social बिज़नेस डेस्क

News4Social बिज़नेस डेस्क — IANS समेत लाइसेंस-प्राप्त समाचार एजेंसियों की फीड से कारोबार और अर्थव्यवस्था से जुड़ी ताज़ा व प्रामाणिक खबरें संपादकीय समीक्षा के बाद प्रकाशित करता है। हर खबर उसके स्रोत के श्रेय (credit) के साथ दी जाती है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →