बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

मुगल काल में उत्तरप्रदेश का क्या नाम था ?

भारत में उत्तरप्रदेश राज्य का विशेष महत्व है. उत्तरप्रदेश वर्तमान समय में ही नहीं, यदि हम प्राचीन भारत की बात करें, मध्यकालीन भारत की बात करें या आधुनिक भारत…

मुगल काल में उत्तरप्रदेश का क्या नाम था ?

भारत में उत्तरप्रदेश राज्य का विशेष महत्व है. उत्तरप्रदेश वर्तमान समय में ही नहीं, यदि हम प्राचीन भारत की बात करें, मध्यकालीन भारत की बात करें या आधुनिक भारत की बात करें, तो उत्तरप्रदेश के बारे में जाने बिना हम भारत के इतिहास को पूरा नहीं मान सकते हैं. उत्तरप्रदेश से हमें पाषाण काल की जानकारी मिलती है तथा महाभारत में भी कई जगह उत्तरप्रदेश के उस समय के कई समृद्ध राज्यों की जानकारी मिलती है.

विज्ञापन
UTTAR PRADESH22
उत्तरप्रदेश

यदि मुगल काल में उत्तरप्रदेश राज्य के नाम की बात करें, तो हमें उसके लिए थोड़ा मुगल काल का इतिहास जानना आवश्यक है. 1526 ई. में बाबर ने दिल्ली के सुल्तान इब्राहीम लोदी को हराया तथा भारत में मुगल वंश की नींव रखी. लेकिन मुगल काल के समय वर्तमान राज्यों की तरह भारतीय राज्यों का स्वरूप नहीं था. मुगलों के समय नवाबों को छोटे – छोटे क्षेत्रों का प्रशासन संभालने की जिम्मेदारी दे रखी थी. जिसके कारण हम मुगल काल के समय उत्तरप्रदेश राज्य का एक नाम नहीं बता सकते क्योंकि मुगल काल में उत्तरप्रदेश के छोटे-छोटे क्षेत्रों का प्रशासन नवाब देखते थे.

taj 1493207452 835x547
ताजमहल

यदि मुगल काल के समय उत्तरप्रदेश के महत्वपूर्ण क्षेत्रों या शहरों की बात करें, तो उसमें फतेहपुर सीकरी महत्वपूर्ण है, जिसका अकबर के काल में निर्माण करवाया गया तथा इसे मुगलों की शाही राजधानी बनाया गया. मुगल के एक और बादशाह शाहजहाँ ने आगरा शहर में अपनी बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया. मुगल काल में उत्तरप्रदेश के शहरों का विशेष महत्व था. लेकिन पूरे उत्तरप्रदेश का ऐसा कोई संयुक्त नाम की जानकारी नहीं मिलती है जो मुगल काल में उत्तरप्रदेश के लिए आमतौर पर प्रयुक्त होता हो.

यह भी पढ़ें: क्या आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को हरा सकती है?

मुगल काल की स्थापना बाबर ने की थी. मुगल साम्राज्य का अंतिम महान् शासक औरंगजेब था, जिसकी मृत्यु 1707 में हो गई थी. जिसके बाद मुगल साम्राज्य का पतन शुरू हो गया था.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →