सोमवार, 29 जून 2026 · नई दिल्ली
इकोनॉमी

अर्थव्यवस्था के बारें में ये क्या बोल गए मोदी, वायरल हो रहा है वीडियो

इस समय देश की अर्थव्यवस्था लगभग चरमरा चुकी है। GDP गिरकर 4.5% पर आ गयी है। लोग सरकार को कोस रहें हैं।

अर्थव्यवस्था के बारें में ये क्या बोल गए मोदी, वायरल हो रहा है वीडियो

इस समय देश की अर्थव्यवस्था लगभग चरमरा चुकी है। GDP गिरकर 4.5% पर आ गयी है। लोग सरकार को कोस रहें हैं। संसद में सरकार के एक मंत्री ने तो यहाँ तक कह दिया कि ये GDP वगैरह कुछ नहीं होता है। लोगों ने उनका खूब मखौल उड़ाया है।

विज्ञापन

इस समय फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे मोदी इकोनॉमी की बात कर रहे हैं वह सरकार पर आरोप लगा रहें हैं. वीडियो में मोदी कमजोर अर्थव्यवस्था के लिए सरकार जिम्मेदार ठहरा रहे है। हालांकि आपको बता दें कि यह वीडियो अब का नहीं बल्कि कांग्रेस की सरकार के समय का है। आप भी देखें यह वीडियो-

https://www.facebook.com/108676558128/posts/10156676249518129?d=n&sfns=mo

इस वीडियो में नरेंद्र मोदी सरकार की जिस नाकामी की बात कर रहें हैं वही इस समय वर्तमान समय में है। मोदी जी अर्थव्यवस्था के गिरते स्तर को लेकर कोस रहें हैं। वहीं इस समय देश की अर्थव्यवस्था चरमरा चुकी है। इसलिए यह वीडियो वायरल हो रहा है।

लोग कह रहें हैं यह आदमी जब कांग्रेस की सरकार थी तब ऐसे बात कर रहा था अब इनकी खुद की सरकार है यही चीज़ें इनपर लागू होती है। मोदी जिन हालातों की बात वीडियो में करते हैं वही हालात इस समय देश का है।

यह भी पढ़ें- ट्रेन इंजन हुआ लीक, लोगों में डीजल को लूटने की लगी होड़

फेसबुक पर इस वीडियो को रणविजय सिंह नाम के व्यक्ति ने प्रियंका गांधी नाम के ग्रुप में शेयर किया है। उसने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन दिया है: 'मैंने बड़ी मुश्किल से ढूंढा है यह वीडियो एक बार जरूर देखिए-'

इस वीडियो को अब तक 65 हज़ार लोगों ने शेयर किया है। वीडियो की लम्बाई 1 मिनट 13 सेकंड है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →