गर्भावस्था में सोने का सही तरीका क्या है ?
औरत को जिंदगी की बहुत बड़ी खुशी मिलती है, जब एक माँ बनती है. लेकिन माँ बनने से पहले बच्चा 9 महीने तक गर्भ में रहता है.
औरत को जिंदगी की बहुत बड़ी खुशी मिलती है, जब एक माँ बनती है. लेकिन माँ बनने से पहले बच्चा 9 महीने तक गर्भ में रहता है. इस समय में गर्भवती महिला और होने वाले बच्चे दोनों का ध्यान रखना आवश्यक होता है. थोड़ी सी भी लापरवाही बच्चे और माँ दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसी कारण गर्भावस्था से संबंधित कई तरह के सवाल लोगों के मन में आते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर देखने को मिलता है कि गर्भावस्था में सोने का सही तरीका क्या है ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

गर्भावस्था के दौरान सोने के तरीको की बात करें, तो हमें यह समझना होगा कि जब कोई बच्चा जन्म लेता है. इस जन्म से पहले बच्चा 9 महीने तक माँ के गर्भ में रहता है. इस 9 महीने के समय को हम तीन हिस्सों में बांट लेते हैं. पहले 3 महीने को पहली तिमाही, 3 से 6 महीने के समय को दूसरी तिमाही तथा 6 से 9 महीने के समय को तीसरी तिमाही कहा जाता है. अब इन तिमाहियों के हिसाब से हम सोने के तरीको पर बात कर सकते हैं.

अगर गर्भावस्था की पहली तिमाही की बात करें, तो इस समय आप किसी भी पोजिशन में सो सकते हैं. इसका कारण यह होता है कि अभी भ्रूण प्यूबिक मोड में होता है जिससे गर्भाशय पर सीधा दबाव नहीं पड़ता है. हालांकि कुछ स्थतियों में पेट के बल लेटने की भी सलाह दी जाती है.

सबसे अच्छी पोजिशन-
अगर गर्भावस्था के 3 महीने बाद सोने की पोजिशन की बात करें, तो टांगों को मोड़कर या सीधा रखते हुए करवट लेकर लेटें और टांगों के बीच में तकिया लगाकर रखें. दाईं या बाईं करवट सो सकती हैं, दोनों ही पोजीशन में शिशु को ब्लड सप्लाई अच्छी मिलती है. इसके अलावा अगर कभी लगता है कि पैरो में सूजन आ रही है, तो पैरों के नीचे तकिया लगा सकते हैं.
यह भी पढ़ें : सीने में जलन की सबसे अच्छी आयुर्वेदिक दवा क्या है ?
नींद हमारे लिए बहुत आवश्यक होती है. नींद की कमी की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर सीधा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. गर्भावस्था में अच्छी नींद लेने के लिए हम कुछ उपाय भी कर सकते हैं. मसालेदार व तली हुई चीजों का प्रयोग नहीं करना चाहिएं. सोने से पहले रात को मधुर संगीत सुनना चाहिएं. रात के समय सोने के लिए अगर नींद की गोली लेते हैं, तो वह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. दिन में थोड़ा बहुत काम जरूर करें, ताकि थकान से रात को अच्छी नींद आए.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



