शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 104- क्या है 'फ्रेंडशिप डे' मनाने का इतिहास, अन्य देशों में इसे कब-कब मनाया जाता है?

इंटरनेशनल 'फ्रेंडशिप डे' 4 अगस्त को मनाया जायेगा। फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने की शुरुआत मूल रूप से पराग्वे में वर्ष 1958 में शुरू हुआ था।

सवाल 104- क्या है 'फ्रेंडशिप डे' मनाने का इतिहास, अन्य देशों में इसे कब-कब मनाया जाता है?

इंटरनेशनल 'फ्रेंडशिप डे' 4 अगस्त को मनाया जायेगा। फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करने की शुरुआत मूल रूप से पराग्वे में वर्ष 1958 में शुरू हुआ था। हालांकि, ऐसा कहा जाता है कि 1919 से ही यह अमेरिका में मनाया जाता है। यह उपहारों का आदान-प्रदान करके दोस्ती का जश्न मनाने की एक वार्षिक परंपरा है और इसमें फ्रेंड बैंड के आदान-प्रदान करना यह हाल की परंपरा है।

विज्ञापन

हालाँकि दुनिया भर कोई एक निश्चित तारीख नहीं है जिस दिन यह मनाया जाता है। अधिकांश देश इस फ्रेंडशिप डे को अलग-अलग तारीखों पर मनाते हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 30 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे घोषित किया था। हालाँकि भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाता है और इस साल यह 4 अगस्त को पड़ रहा है।

फ्रेंडशिप डे वास्तव में दुनिया भर में विभिन्न तिथियों पर मनाया जाता है। उदाहरण के लिए यह 20 जुलाई को अर्जेंटीना, ब्राजील, स्पेन और उरुग्वे में मनाया जाता है। इक्वाडोर, मैक्सिको और वेनेजुएला सहित देश इसे 14 फरवरी को मनाते हैं, बोलिविया इसको 23 जुलाई को मनाता है। बांग्लादेश, मलेशिया, भारत और यूएई सहित देश इसे हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं।

सवाल 104- क्या है 'फ्रेंडशिप डे' मनाने का इतिहास, अन्य देशों में इसे कब-कब मनाया जाता है?

फ्रेंडशिप डे का विचार 1930 में हॉलमार्क कार्ड्स के संस्थापक जॉयस हॉल ने दिया था। उन्होंने इसे 2 अगस्त को मनाने का प्रस्ताव दिया। साथ ही, 1920 के दशक के दौरान ग्रीटिंग कार्ड नेशनल एसोसिएशन द्वारा फ्रेंडशिप डे को बढ़ावा दिया गया था। हालांकि, यह विचार उपभोक्ता प्रतिरोध के साथ मिला, जिन्होंने महसूस किया कि ग्रीटिंग कार्ड को बढ़ावा देना एक व्यावसायिक नौटंकी है। दिलचस्प बात यह है कि 1940 तक अमेरिका में फ्रेंडशिप डे कार्ड देने की अवधारणा कम हो गई थी और इस अवसर का कोई जश्न नहीं हुआ।

बाद में, 20 जुलाई 1958 को पराग्वे में दोस्तों के साथ एक रात्रि भोज के दौरान विश्व फ्रेंडशिप डेका विचार डॉ रेमन आर्टेमियो ब्राचो द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

यह भी पढ़ें: सवाल 92- बलात्कार से सम्बंधित धारा 376 में क्या है नियम और सज़ा का प्रावधान?

1998 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान की पत्नी नैन अन्नान ने 1998 में विनी द पूह को UN में दोस्ती के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया।

फ्रेंडशिप डे केवल दोस्तों के साथ ही नहीं मनाया जाता है। इसे आप अपने किसी खास के साथ भी मना सकता है। बस उसे यह अनुभव कराये कि आप उसके लिए महत्वपूर्ण व्यक्ति है और आपको उसकी फ़िक्र है। आप इसे अपने माँ, पापा, बहन या भाई के साथ भी मना सकते हैं। आजकल फ्रेंडशिप डे पर एकदूसरे को एक फ्रेंडशिप डे बैंड देने का चलन है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →