बुधवार, 24 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख क्या है?

राजस्थान में पंच और सरपंच के 3848 पदों पर सोमवार को चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 4 चरणों में चुनाव होंगे।

राजस्थान में पंचायत चुनाव की तारीख क्या है?

राजस्थान में पंच और सरपंच के 3848 पदों पर सोमवार को चुनावों की घोषणा कर दी गई है। इस बार 4 चरणों में चुनाव होंगे। पहला चरण 28 सितंबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा चरण 4 अक्टूबर, तीसरा चरण 6 अक्टूबर और चौथा चरण 10 अक्टूबर को होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आचार सहिंता लागू कर दी गई। बता दें कि पंचायत चुनाव अप्रैल माह में होने थे। हालांकि, कोरोना के कारण टल गए थे। बाद में कोर्ट द्वारा इन चुनाव को 15 अक्टूबर तक बढ़ा दिया गया था।

विज्ञापन

कोरोना को ध्यान मे रखते हुए मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या को 1100 से घटाकर 900 कर दिया गया है। साथ ही, मतदान केंद्रों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। मतदान की टाइमिंग का समय भी एक घंटा बढ़ा दिया गया है। सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करवाते हुए मतदान करवाया जाएगा।

panchayat non fiiii 1

इनमें पहले चरण में 26 जिलों की 1003, दूसरे चरण में 1028, तीसरे चरण में 943 और चौथे चरण में 874 ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव होगा। इसमें 35,968 वार्ड पंच भी चुने जाएंगे। इनमें अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, बाड़मेर, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, चूरू, दौसा, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर, जैसलमेर, जालौर, झुंझुनू, जोधपुर, करौली, नागौर, पाली, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही और उदयपुर जिला शामिल हैं।

7463 ग्राम पंचायतों में पहले हो चुके हैं चुनाव

panchayat non 1

राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य की 7463 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच के चुनाव जनवरी और मार्च माह में संपन्न कराए जा चुके हैं। इसके बाद 3861 ग्राम पंचायतों में चुनाव करवाए जाने थे। इनमें से 13 ग्राम पंचायतों को पूर्ण और आंशिक पूर से नगर पालिका क्षेत्र में सम्मिलित कर दिया गया। इसके बाद अब 3848 ग्राम पंचायतों पर आम चुनाव हुए।

यह भी पढ़े:सूंघने की क्षमता बढ़ाने के उपाय?

S

Shashwat

शशवत News4Social के वरिष्ठ संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय घटनाक्रम, ताज़ा समाचार और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जटिल जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →