रविवार, 12 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 101- क्या होता है pansexuality?

मानव जीवधारियों में सबसे बुद्धिमान प्राणी है। मनुष्य का इंटरेस्ट भी यूनिक होता है।

सवाल 101- क्या होता है pansexuality?

मानव जीवधारियों में सबसे बुद्धिमान प्राणी है। मनुष्य का इंटरेस्ट भी यूनिक होता है। फिर चाहे यह फिजिकल इंटरेस्ट हो या सेक्सुअल इंटरेस्ट, सभी का अपना अपना इंटरेस्ट होता है। 21 सदी के ज़माने में इस बारें में बात करना कोई बेकार नहीं है। क्योकि यह दौर वैश्वीकरण का है और इस दौर में प्रत्येक मनुष्य के इंटरेस्ट का ख्याल रखा जाता है और उसका सम्मान किया जाता है।

विज्ञापन

अगर सेक्सुअल इंटरेस्ट की बात करें तो हम लेस्बियन, गे और स्ट्रेट जानते हैं, लेकिन इस समय एक और सेक्सुअल्टी चर्चा में है वह है पैनसुक्सुअल्टी।

आपको बता दें कि इस शब्द को गूगल पर 2015 में खूब सर्च किया गया था इसका कारण था अमेरिकी सिंगर मिली सायरस ने खुद को पैनसेक्सुअल बताया था। इस समय भी यह चर्चा में है,क्योकि अमेरिकी अभिनेत्री बेला थॉर्न ने इस सप्ताह एबीसी के 'गुड मॉर्निंग अमेरिका’ शो को दिए गए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह पैनसेक्सुअल थी न कि बाइसेक्सुअल।

गौरतलब है कि थोर्न कई हस्तियों में से हैं जिन्होंने सार्वजनिक रूप से घोषणा की है कि वे यौन इंटरेस्ट को परिभाषित करते हुए बाइनरी लेबल के अनुरूप नहीं हैं। थोर्न ने कहा, "मैं वास्तव में एक पैनसेक्सुअल हूं, और मुझे यह नहीं पता है, एक लड़की, या एक लड़का को पसंद करने जैसा है।

pansexuality 1

क्या है पैनसेक्सुअल:

डिक्शनरी मेरियम वेबस्टर के अनुसार, इस शब्द का उपयोग उन लोगों द्वारा किया जाता है, जो शारीरिक या भावनात्मक रूप से सभी लिंग- पुरुष, महिला, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों सभी की तरफ आकर्षित होते हैं।

इस शब्द का मतलब किसी लिंग द्वारा निर्जन आकर्षण भी है।

स्टोनवैल की परिभाषा के अनुसार, "एक ऐसा व्यक्ति है जिसका रोमांटिक या दूसरों के प्रति यौन आकर्षण यौन या लिंग द्वारा सीमित नहीं हो वह पैनसेक्सुअल है।"

यह भी पढ़ें: सवाल 90: क्या होती है आयुष्मान भारत योजना, कैसे और कौन ले सकता है इसका लाभ?

पैनसेक्सुअल में 'पैन' शब्द ग्रीक भाषा का उपसर्ग है, पैन का अर्थ सभी होता है। पैनसेक्सुअल की तरह ओमनीसेक्सुअल का भी यही अर्थ है। यह लैटिन शब्द 'ओमनी' से लिया गया था, जिसका अर्थ है 'सभी' होता है।

अगर शाब्दिक अर्थों में समझा जाए तो पैनसेक्सुअल वह होता है जिसका सेक्स इंटरेस्ट सभी में हो, चाहे वह ट्रांसजेंडर हो, लड़की हो, लड़का हो आदि। जिस इंसान का मन सभी के साथ सेक्स करने को कहे वही पैनसेक्सुअल होता है।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →