टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा क्या है ?
वर्तमान समय में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है.
वर्तमान समय में हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिसके लिए वैसे तो बाजार में कई तरह की दवाएं उपलब्ध होती है. लेकिन पिछले कुछ समय से देखने को मिला है कि लोगों का भरोसा आयुर्वेदिक दवाओं पर बढ़ा है. इसी कारण किसी भी स्वास्थ्य संबंधित समस्या का इलाज लोग आयुर्वेद में ढूंढते हैं. इसी तरह की एक समस्या है- टेस्टोस्टेरोन का ना बढ़ना या कम होना. वर्तमान समय में भी लोग ये सवाल पूछने से झिझकते हैं. लेकिन हमें समझने की जरूरत है कि ये Sex Education का हिस्सा है. जोकि हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी है. दरअसल, सेक्स हार्मोन को टेस्टोस्टेरोन कहा जाता है. इसी से संबंधित कई तरह के सवाल हमारे सामने आते हैं. एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि टेस्टोस्टेरोन बढ़ाने की आयुर्वेदिक दवा क्या है ? अगर आपके मन में भी इसी तरह का सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

टेस्टोस्टेरोन की समस्या से हमारे ऊपर प्रभाव या इसके लक्षण-
इस समस्या के लक्षण हमारे शरीर दिखने शुरू हो जाते हैं. अगर इनके लक्षणों की बात करें, तो इनकी कमी की वजह से हमारे शरीर में बहुत ज्यादा थकान रहती है. काफी बार थकान का कारण हमारे द्वारा कम नींद लेना भी हो सकता है. लेकिन फिर भी अगर ऐसा महसूस हो तो डॅाक्टर से सलाह ले सकते हैं. इसके अलावा इस समस्या में हमारी यादाश्त पर भी सीधा असर पड़ता है. जिसकी वजह से आप चीजे भूलना शुरू कर देते हैं. काफी बार ऐसा भी लगता है कि आप किसी चीज पर ध्यान लगाना चाहते हैं. लेकिन ध्यान नहीं लगा पा रहे हैं. इसकी वजह से हमारे शरीर पर पड़ने वाले प्रभाव में एक यह भी है कि इसकी वजह से हमारी मांसपेशियों पर असर पड़ता है. टेस्टोस्टेरोन की कमी की वजह से हमारी मांसपेशिया कमजोर होने लगती हैं.

अगर इसके दूसरे लक्षणों की बात करें, तो इनकी कमी की वजह से हमारे शरीर पर बालों में कमी आने लगती है. आमतौर पर देखा जाता है कि सिर के बालों पर इसका असर कम ही होता है. इसके साथ ही हमारे शरीर की हड्डियां कमजोर होने लगती है तथा शरीर में फैट जमा होने लगता है.
यह भी पढ़ें : पतंजलि दिव्य वातारि चूर्ण के फायदे ,नुकसान और प्रयोग क्या हैं ?
आयुर्वेद स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं के समाधान की प्राचीन पद्दति है. इसमें हम देशी-जड़ी बुटियों से इलाज करते हैं. आयुर्वेद में अगर टेस्टोस्टेरोन की समस्या के इलाज की बात करें, तो इसके लिए अश्वगंधा का प्रय़ोग किया जा सकता है. इसको टेस्टोस्टेरोन बूस्टर भी कहा जाता है. इसके अलावा गिलोय , शतावरी , गोखरू, सफेद मुसली इत्यादी बहुत लाभदायक सिद्ध होते हैं. अगर इसके लिए प्रय़ोग की जाने वाली कुछ सावधानियों की बात करें, तो धुम्रपान छोड़ देना चाहिेंए, नियमित कसरत करनी चाहिएं, योग करना चाहिएं , पर्याप्त नींद लेनी चाहिएं इत्यादी.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



