क्या है घर में सुख समृद्धि के लिए बेहतर उपाय?

954
news
क्या है घर में सुख समृद्धि के लिए बेहतर उपाय?

वास्तु विज्ञान में बताया गया है कि हमारे आस-पास और घर में मौजूद चीजों का किसी न किसी रुप में हम पर जरुर असर होता है।

आपने महसूस भी किया होगा कि कोई चीज आपके घर में आई होगी और उसके बाद से घर में एक के बाद एक खुशखबरी और उन्नति होती गई होगी।

और कभी-कभी कुछ ऐसी चीजें घर में आ जाती हैं जिससे अचानक ही घर में परेशानियों का दौर शुरु हो जाता है। और हम यह भी नहीं समझ पाते हैं कि यह सब कैसे हो रहा है।

ghar non fiii -

1 -रोजाना प्रातः काल दूध और पानी मिलाकर घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ डाले / शांति व समृद्धि बनी रहेगी।
2-मुख्य दरवाजों के परदे के नीचे कुछ घुंघुरू बांध दें। जिसकी आवाज़ से घर में धीरे-धीरे प्रसन्नता का वातावरण बना रहेगा।
3- प्रतिदिन गर्म तवे पर रोटी सेंकने से पूर्व दूध के छीटें मारें इससे घर में बीमारी का प्रकोप घटने लगता है।
4- घर के आँगन में आंवला,श्वेत आंक,दो केले के वृक्ष,विल्व पत्र ,अशोक,कनेर आदि पौधें शुभ होते है। इनकी पूजा सेवा आदि से घर में सुख,शांति व समृद्धि आती है।

5- व्यापार में निरंतर वृद्धि तथा पारिवारिक शांति के लिए ग्यारह अभिमंत्रित गोमती चक्र को सिन्दूर के साथ रखने से शीघ्र लाभ होता है।
6- यदि प्रमोशन में रुकावट हो तो ग्यारह गोमती चक्र भगवान शिव जी चरणों में चढ़ाने से प्रमोशन के रास्ते खुल जाते है।

ghar non -


7- प्रत्येक नौमी को आंवले के वृक्ष की पूजा तथा नौ परिक्रमा करने से घर में अन्न,धन की वृद्धि होती है।
8- जिन व्यक्तियों को मानसिक कष्ट रहता है उन्हें अपनी माता के हाथ से एक मुट्टी चावल लेकर सदैव अपने पास रखना चाहिए मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है।
9-गीता जी के पन्द्रवें अध्याय को नित्य पढ़नें से घर में सुख,शांति व समृद्धि आती है।
10- जिस घर में प्राण प्रतिष्ठित कनक धरा यंत्र तथा कनक धारा स्त्रोत का पाठ होता है वहाँ लक्ष्मी माता कई पीढ़ियों तक वास करती है

यह भी पढ़े:चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य दोनों गुरू-शिष्य की रोचक घटना