क्या हो अगर हम बुखार को चलने दे और कोई दवा न लें ?
बुखार एक सामान्य बीमारी है. जो आमतौर पर हम बदलते मौसम की वजह से भी दिखाई देती है.
बुखार एक सामान्य बीमारी है. जो आमतौर पर हम बदलते मौसम की वजह से भी दिखाई देती है. काफी बार बुखार होने के बाद वो जल्दी ठीक हो जाता है तथा काफी बार ऐसा भी देखने के मिलता है कि बुखार के दौरान इंसान की मृत्यु भी हो जाती है. ऐसे में लोगों के मन में काफी सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल होता है कि अगर हम बुखार को चलने दे और कोई दवा नहीं लेते हैं. तो इसका क्या परिणाम होगा. इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

अगर हम बुखार को चलने दे और कोई दवा न लें –
यहां हमारे लिए यह समझना बहुत आवश्यक है कि बुखार कई तरह का होता है. काफी बार बहुत ज्यादा थकान की वजह से बुखार महसूस होता है या फिर वायरल बुखार जिसमें आमतौर पर काफी बार हम दवा नहीं लेते हैं, तो भी बुखार उतर जाता है. लेकिन हमारे लिए यह ध्यान रखना भी आवश्यक है कि अगर हमें डेंगू या मलेरिया जैसा बुखार होता है. ऐसे में अगर हम डाक्टर को दिखाकर इलाज नहीं कराते हैं, तो हमारे लिए यह खतरनाक साबित हो सकता है. यहां तक की काफी केस में बुखार के कारण लोगों की जान भी चली जाती है. ऐसे में हमें बुखार के ज्यादा होने पर उसको चलने देने की बजाय उसका इलाज कराना बेहतर होता है तथा जल्द से जल्द डाक्टर से संपर्क करना चाहिएं.

रात में बुखार आकर सुबह क्यों उतर जाता है-
काफी बार हमने देखा होगा कि रात के समय हमें बुखार आता है, जिसकी वजह से बैचेनी भी बढ़ती है. लेकिन सुबह में यह बुखार उतर जाता है. लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं. इस मामले में विशेषज्ञ बताते हैं कि इसका सबसे बड़ा कारण यह होता है कि दिन के समय में हमारे इम्यून सेल्स की क्षमता बहुत अच्छी होती है. जिसके कारण दिन में बुखार कम हो जाता है या उतर जाता है. लेकिन रात के समय में हमारे इम्यून सेल्स कम ऐक्टिव रहते हैं. जिसके कारण आमतौर पर रात को सर्दी और बुखार महसूस होता है.
यह भी पढ़ें: जानिए क्या है Constipation का आयुर्वेदिक इलाज?
अगर हमें बुखार आता है तथा वह ठीक नहीं होता है. ऐसे मामले में लापरवाही हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है. इसलिए हमें जल्द से जल्द डाक्टर से संपर्क कर अपना इलाज शुरू कराना चाहिएं.
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।
Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.



