शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पंचामृत का सेवन किन फायदेमंद गुणों से लैस है?

त्यौहार या फिर किसी विशेष पूजा में पंचामृत का काफी महत्व होता है। पूजन के समय पंचामृत प्रसाद के रूप में चढ़ाने की परम्परा काफी पुरानी है।

पंचामृत का सेवन किन फायदेमंद गुणों से लैस है?

त्यौहार या फिर किसी विशेष पूजा में पंचामृत का काफी महत्व होता है। पूजन के समय पंचामृत प्रसाद के रूप में चढ़ाने की परम्परा काफी पुरानी है। पंचामृत से तात्पर्य है - 5 प्रकार के अमृत यानि की यह दूध, दही, घी , शहद और तुलसी के पत्‍तों का मिश्रण होता है। पूजा के अंत में इस पंचामृत का सेवन किया जाता है। आयुर्वेद के अनुसार पंचामृत सेहत के लिए बहुत लाभकारी है। पंचामृत के पांचों तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

विज्ञापन
panchamrit cover 1587649422

इन पांच चीजों से बने मिश्रण में कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा विटामिन जैसे तत्व होते हैं। ये सभी तत्व हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हैं। पंचामृत से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता तेजी से बढ़ती है। इसके नियमित सेवन से त्वचा की चमक बढ़ती है और कमजोरी दूर होती है। पंचामृत जितना धार्मिक महत्व है, उतना ही यह स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभकारी गुणों से लैस है। आपको बताना चाहेंगे की अगर आपका इम्यूनिटी सिस्‍टम कमजोर है तो पंचामृत का सेवन आपके लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

यह भी पढ़े: भगवान श्री कृष्ण की नारायणी सेना कैसी कला से निपूर्ण थी?

Panchamrit 4

गाय के दूध में वसा कम होती है, जो मस्तिष्‍क के को शांत रखता है और उसकी के साथ दुरुस्त रखता है।यदि आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं तो पंचामृत का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आप कब्ज व एसिडिटी जैसी समस्याओं से जूझ रहे है तो पंचामृत का सेवन आपके लिए रामबाण सिद्ध हो सकता है। पेट से जोड़ी समस्या से निजात पाने के लिए पंचामृत का सेवन काफी लाभकारी है। इतना ही नहीं आपके फेस के दाग -धब्बों को भी कम करने में पंचामृत के सेवन काफी कारगार है।

SS

Sadhna Sharma

साधना शर्मा News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय खबरों और रोज़मर्रा के ताज़ा घटनाक्रम को कवर करती हैं, और मुद्दों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुँचाने पर ध्यान देती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →