रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सिर के पिछले हिस्से में दर्द के कारण क्या हैं ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

सिर के पिछले हिस्से में दर्द के कारण क्या हैं ?

वर्तमान समय में हमें कई तरह की स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता है. काफी इनमें से काफी बीमारियां तो ऐसी होती हैं, अगर हमें उनके पीछे के कारण समझ में आ जाएं और हम उससे बचने की कोशिश करें, तो वो ठीक हो जाती हैं. किसी भी बीमारी में कारण बहुत महत्वपूर्ण होते हैं. किसी भी बीमारी को जड़ से खत्म करने के लिए उसके कारणों का पता होना जरूरी होता है. इसी कारण लोग बीमारियों के उपचार के साथ साथ यह भी जानना चाहते हैं, कि आखिर इस बीमारी की मुख्य वजह क्या थी. बीमारी के कारणों का पता होने के बाद ही हम उस बीमारी से संबंधित जागरूकता फैला सकते हैं. इसी कारण काफी लोगों के मन में सवाल होता है कि सिर के पिछले हिस्से में दर्द के कारण क्या हैं ? अगर आपके मन में भी ऐसा ही सवाल है, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
vondt i bakhodet1
सिर दर्द

सिर के पिछले हिस्से में दर्द के कारण-

वैसे तो सिर में दर्द होना एक आम बात है, लेकिन अगर सिर के पिछले हिस्से में बार बार दर्द होता है. ऐसे में आपको इसे तुरंत डॅाक्टर को दिखाने की आवश्यकता होती है. वरना यह लापरवाही बहुत घातक सिद्ध हो सकती है. सिर के पिछले हिस्से में दर्द के लिए कई कारक व कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. अगर मुख्य कारणों की बात करें, तो सिर के पिछले हिस्से में दर्द के लिए की कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. क्लस्टर सिरदर्द - इस तरह के सिरदर्द का पैटर्न अलग अलग हो सकता है. कुछ स्थितियों में यह विशेष समय पर ही होता है. इसकी वजह आंख के आस पास के हिस्से में , कनपटी तथा कभी कभी सिर के पीछले हिस्से में भी दर्द होता है.

migraine headache 2018050716360766
सिर दर्द

तनाव- तनाव या हद से अधिक चिंता की वजह से हमें स्वास्थ्य संबंधित कई तरह की समस्याओं का खतरा बना रहता है. इसकी वजह से सिर दर्द होना एक बहुत ही आम बात है. इसके अलावा अगर हम लंबे समय तक मोबाइल चलाते हैं या फिर झुककर बैठते हैं, उसकी वजह से भी सिर के पिछले हिस्से में दर्द हो जाता है. साइनसाइटिस- आमतौर पर देखने को मिलात है कि साइनसाइटिस का दर्द हमारे माथे में होता है. लेकिन ऐसा भी देखने को मिलता है कि जब साइनस की समस्या बढ़ जाती है या फिर सूजन आने की वजह से यह दर्द सिर के पिछले हिस्से में भी होने लगता है.

यह भी पढ़ें : पेट से जुड़ी सामान्य बीमारी इरिटेबल बॉवेल सिंड्रोम क्या है इसके लक्षण ?

ऑक्सीपिटल नेयुरेल्जिया- अगर इस दर्द की बात करें, तो यह सिर के ऑक्सीपिटल नर्व्स संबंधित होता है. इस दर्द में बहुत अधिक पीड़ा का अनुभव होता है. यह दर्द हमारे सिर के पिछले हिस्से में उठता है. इसके दर्द को हमारी आँखों तक महसूस किया जा सकता है. अगर कभी इस तरह के दर्द का अनुभव हो तो हमें तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं. इसके अलावा लिम्फ नोड्स में सूजन की वजह से भी हमारे सिर के पिछले हिस्से में दर्द हो सकता है. इन सब के अलावा भी हमारे सिर के पिछले हिस्से में दर्द के लिए कई कारण हो सकते हैं. लेकिन अगर सिर का दर्द बार बार होता है, तो उसके लिए तुरंत डॅाक्टर से संपर्क करना चाहिएं तथा अपना इलाज शुरू करना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →