शुक्रवार, 3 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सवाल 68 - व्यायाम करने के क्या फायदे होते है?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों की जीवनशैली काफी बिगड़ जाती है. जिसका सीधा असर शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ जाता है.

सवाल 68 - व्यायाम करने के क्या फायदे होते है?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी के चलते लोगों की जीवनशैली काफी बिगड़ जाती है. जिसका सीधा असर शारीरिक और मानसिक सेहत पर पड़ जाता है. जिससे केवल शरीर पर ही नुकसान नही पड़ता बल्कि हमारा मानसिक संतुलन भी कमजोर हो जाता है, बता दें कि थोड़ी सी एक्सरसाइज के जरिए हम अपनी सेहत को दुरुस्त कर सकते है.

विज्ञापन


व्यायाम व्यक्ति के शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत ही जरूरी होता है, जिसे कई अलग अलग कारणों के लिए भी किया जाता है जैसे मांसपेशियों को मजबूत बनाना, हृदय को मजबूत बनाना, एथलेटिक कौशल को बढाना, वजन घटाना, इत्यादि.

imgpsh fullsize anim 3 2


व्यायाम के महत्व
हड्डियां मजबूत करना – फिट शरीर के लिए हड्डियों और मांसपेशियों का मजबूत होना बहुत अधिक जरुरी है. एक्सरसाइज करने से शरीर की हड्डियां मजबूत होती है. एक्सरसाइज मांसपेशियों को क्षति पहुंचने के खतरे को रोकती है, साथ ही बढ़ती उम्र के साथ ही उनकी स्टेमिना भी बढ़ जाती है.


एनर्जी लेवल बढ़ाएं – व्यायाम करने से इंसान दिन भर एक्टिव रहता है. रेगुलर की गयी एक्सरसाइज बॉडी का एनर्जी लेवल इतना बढ़ा देती है कि अक्सर होने वाली थकान भी दूर हो जाती है और लोग दिन भर एनर्जेटिक महसूस करता है.

imgpsh fullsize anim 7 1


वजन को कम करने में मदद करना – बिना व्यायाम के फिट रहना लोगों के लिए काफी मुश्किल होता है. और आजकल तो लोग फिट रहने के लिए दवाईयों का प्रयोग भी बहुत करते है, लेकिन दवाई हमारे शरीर को बहुत ही नुकसान पहुंचा देती है. वहीं रोज आसान एक्सरसाइज करके से भी वजन आसानी से कम किया जा सकता है. क्योंकि व्यायाम करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है जो शरीर के कैलोरी बर्न करने और वजन कम करने में बहुत मदद करता है.


टेंशन से छुटकारा – रोज एक्सरसाइज करने से टेंशन से दूर रहते है और जो लोग दिन रात टेंशन में रहते है, वह व्यायाम कर अपने इस समस्या से भी छुटकारा पा सकते है. क्योंकि रोज ही व्यायाम करने से मूड अच्छा रहता है, टेंशन और डिप्रेशन जैसे विचार दूर होने लगते हैं. बता दें कि एक्सरसाइज करने से शरीर में ऐसे हार्मोन बनते हैं जोकि मूड को अच्छा बनाते हैं.

imgpsh fullsize anim 6 2


इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाना – रेगुलर एक्सरसाइज शरीर को बीमारियों से दूर रखकर इम्युनिटी को स्ट्रॉन्ग बनाती है. व्यायाम करने से इन्सुलिन के प्रति शरीर की संवेदनशीलता बढ़ती है, ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है.


मेमोरी को बढ़ाना – व्यायाम से मस्तिष्क की कार्यक्षमता बढ़ती है जिससे मेमोरी शार्प होती है. एक्सरसाइज करने से मस्तिष्क तक ब्लड और ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है. जिससे हमारा मस्तिष्क स्वस्थ रहता है.

imgpsh fullsize anim 5 2


अच्छी नींद – अच्छी नींद के लिए भी एक्सरसाइज करना बहुत जरूरी होता है. क्योंकि देश में कुछ ऐसे लोग भी होते है जिन्हें नीद के लिए भी दवाईयां लेनी होती है, लेकिन एक्सरसाइज के वजह से शरीर का बढ़ा हुआ तापमान अच्छी नींद लेने में आपकी सहायक करता है.

यह भी पढ़ें : सवाल 67 – भारत में अजब-गजब कानून कौन-से हैं?

आशा करते है कि आप सभी को इस प्रश्न का उत्तर मिल गया होगा. आप लोग ऐसे ही प्रश्न पूछते रहिए हम उन प्रश्नों के उत्तर आपको खोजकर देंगे. आप कमेंट बॉक्स में अपनी राय और कमेंट करके अपने प्रश्नों को पूछ सकते है. इस सवाल को पूछने के लिए आपका धन्यवाद

PK

Pinki Kumari

पिंकी कुमारी News4Social की क्राइम संवाददाता हैं। वे अपराध, कानून-व्यवस्था और राष्ट्रीय खबरों पर रिपोर्ट करती हैं, और घटनाओं को तथ्यों के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास करती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →