रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पतंजलि लोहासव सिरप के चमत्कारिक फायदे और नुकसान क्या हैं ?

वर्तमान समय में स्वास्थ्य से संबंधित हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है.

पतंजलि लोहासव सिरप के चमत्कारिक फायदे और नुकसान क्या हैं ?

वर्तमान समय में स्वास्थ्य से संबंधित हमें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है. जिनके लिए वैसे तो बाजारों में अनेंक तरह की दवा उपलब्ध होती हैं, लेकिन अभी ऐसा देखने को मिला है कि लोगों का भरोसा आयुर्वेदिक दवाओं की तरफ बढ़ा है.आयुर्वेदिक क्षेत्र में पतंजलि ने अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. इसी कारण लोगों के मन में पतंजलि की दवाओं के विषय में कई तरह के सवाल होते हैं. इसी तरह का एक सवाल जो आमतौर पर पूछा जाता है कि पतंजलि लोहासव सिरप के प्रयोग करने से हमें क्या फायदे और नुकसान होते हैं. अगर आपको भी इस दवा के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं तथा इसके विषय में जानना चाहते हैं, तो इस पोस्ट में इसी सवाल का जवाब जानते हैं.

विज्ञापन
baba ramdev
पतंजलि

पतंजलि लोहासव के फायदें-

पतंजलि लोहासव से होने वाले फायदे की बात करें, तो यह मुख्य रूप से पाचन तंत्र के रोगों से छुटकारा दिलाती है. इसके प्रयोग से हमारा पाचन तंत्र अच्छे से काम करता है, जिसकी वजह से भूख अच्छी लगती है तथा हमारा शरीर स्वस्थ रहता है. इसके साथ ही यह दवा एनीमिया के लिए भी बहुत ही उपयोगी है. अगर आपके शरीर में खून की कमी है, तो यह दवा आपके लिए बहुत ही उपयोगी सिद्ध हो सकती है.

anemia ron defeciency44 201911129767
खून की कमी

दवा की खुराक और घटक -

इस दवा की खुराक की बात करें, तो खाना खाने के बाद गुनगुने पानी में हम इसका प्रयोग कर सकते हैं. एक बार में अधिक 24 ml दवा का प्रयोग किया जा सकता है. इसके साथ ही हम इस दवा को दिन में 2 बार सुबह और शाम को प्रयोग कर सकते हैं. यह अधिकतर मामलों में दी जाने वाली Patanjali Lohasava की खुराक है. कृपया याद रखें कि हर रोगी और उनका मामला अलग हो सकता है. इसलिए रोग, दवाई देने के तरीके, रोगी की आयु, रोगी का चिकित्सा इतिहास और अन्य कारकों के आधार पर Patanjali Lohasava की खुराक अलग हो सकती है. इस दवा में प्रय़ोग होने वाले घटको की बात करें, तो इसमें Harad Chilka , Amla Dry , Baheda Fruit Rind ,Lohasav Prakshep (Sfg), Saunth , Black Pepper(G), Pipal, Ajmod , Nagar Motha , Chitrak Mool , Vindinga, Loha Bhasm, Dhataki Pushp, Gud , Honey (Raw) ,Sodium Benzoate (Food Grade). धवई फूल और गुड़ इसमें मुख्य घटक होते हैं.

यह भी पढ़ें: गुर्दे की पथरी के लिए Planet Ayurveda की कौन सी दवा है ?

इस दवा के प्रयोग से होने वाले नुकसान या दुष्परिणामों की बात करें, तो चिकित्सा साहित्य में Patanjali Lohasava के दुष्प्रभावों के बारे में कोई सूचना नहीं मिली है. इस दवा के प्रय़ोग से पहले विशेषज्ञयों से जरूर संपर्क कर लेना चाहिएं.

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारी पर आधारित हैं. News4social इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Today latest news in hindi के लिए लिए हमे फेसबुक , ट्विटर और इंस्टाग्राम में फॉलो करे | Get all Breaking News in Hindi related to live update of politics News in hindi , sports hindi news , Bollywood Hindi News , technology and education etc.

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →