बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

सूर्य और शनि दोनों को एक साथ खुश करने का उपाय

भारत में प्राचीन काल से ही ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व रहा है. किसी भी व्यक्ति के जीवन में सूर्य और शनि की दृष्टि का सीधा प्रभाव पड़ता है.

सूर्य और शनि दोनों को एक साथ खुश करने का उपाय

भारत में प्राचीन काल से ही ज्योतिष शास्त्र का बहुत महत्व रहा है. किसी भी व्यक्ति के जीवन में सूर्य और शनि की दृष्टि का सीधा प्रभाव पड़ता है. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि देव की कृपा माने के लिए अनेंक उपाय बताए गए हैं.

विज्ञापन
surya dev images 1024x683 1
सूर्य देव

शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है. शनि देव को खुश करना भी बहुत आसान है. शनि देव को खुश करने के कई उपाय हैं, लेकिन जो सबसे सरल उपाय है वह है- शनि देव की पत्नि की पूजा. ऐसी मान्यता है कि शनि देव की पत्नि ने शनि देव को श्राप दिया था कि वो जिसको भी देखेंगें उसकी सारी खुशियाँ  चली जाएंगी. लेकिन भगवान शिव की दया से शनि देव के लिए यह श्राप वरदान सिद्ध हुआ. इसलिए शनि अपनी अपनी पत्नि का जप करने वाले को कभी कष्ट नहीं देते. इसी कारण शनि की पूजा करके शनि की पत्नि का जप करना चाहिएं.

shani dev 2r
शनि देव

सर्य देव को प्रसन्न करना भी बहुत आसान होता है. सुबह जल्दी उठकर स्नान करें. इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करें.इसके बाद पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें. गुड़ या गुड़ से बनी किसी वस्तु का भोग लगाएं और पवित्र मन से सूर्य देव को याद करें.

यह भी पढ़ें: क्या है माता लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए उपाय?

सूर्य और शनि दोनों को एक साथ खुश करने का उपाय़-

सूर्य और शनि की कृपा एक साथ पाने के लिए प्रात: काल सूर्य को देखते हुए ‘सूर्यपुत्रो दीर्घदेहो विशालाक्ष: शिवप्रय: मन्दचार: प्रसन्नात्मा पीडां दहतु मे शनि: ’ इस मंत्र का जाप करें. नियमित 21 दिनों तक इस मंत्र को जाप करें. इस मंत्र का जाप करने से आप सूर्य देव और शनि की कृपा एक साथ पा सकते हैं. जिससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी तथा आपके जीवन में उन्नति का मार्ग खुल जाएगा.                

KJ

Kapil Jakhar

कपिल जाखड़ News4Social के कंटेंट राइटर हैं। वे समसामयिक घटनाक्रम, फ़ीचर और सामान्य ज्ञान से जुड़े विषयों पर लिखते हैं, और जानकारी को सरल व तथ्यपरक भाषा में प्रस्तुत करने पर ज़ोर देते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →