मनुष्य के जीवन में उतार-चढ़ाव आते हैं। सुख के बाद दुख और दुख के बाद सुख यह प्रकृति का सिद्धांत है। हालांकि कई बार लोगों को भाग्य का साथ न मिल पाने के कारण उनके जीवन में केवल दुख ही दुख आते हैं। जिसके कारण व्यक्ति का जीवन मुश्किलों से भर जाता है। ज्योतिष शास्त्र में सुखों और धन की प्राप्ति के कई उपाय बताए गए हैं। कहा जाता है कि जो व्यक्ति सच्चे मन से मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करता है, उसका साथ मं लक्ष्मी कभी नहीं छोड़ती हैं। आज हम आपको बता रहे हैं मां लक्ष्मी से जुड़े उपाय जिन्हें अपनाकर आप भी अपनी पलट सकते हैं किस्मत।
परमेश्वर के 3 रूपों में से एक भगवान विष्णु को पालनहार माना जाता है। विष्णु ने ब्रह्मा के पुत्र भृगु की पुत्री लक्ष्मी से विवाह किया था। शिव ने ब्रह्मा के पुत्र दक्ष की कन्या सती से विवाह किया था। विष्णु ही व्यक्ति को सुख, शांति और समृद्धि देने वाले देव हैं। विष्णु की पूजा और प्रार्थना करने से लक्ष्मीजी प्रसन्न होती है। लक्ष्मीजी के 18 पुत्रों की भी पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है।
- विष्णु-लक्ष्मी का बड़ा-सा चित्र घर में रहना चाहिए। शालिग्राम की नित्य पूजा पंचामृत के स्थान के साथ चंदन आदि लगाकर की जानी चाहिए।
- विष्णु-लक्ष्मी मंदिर में प्रति शुक्रवार को लाल रंग के फूल अर्पित किए जाने चाहिए।
मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करें
मां लक्ष्मी को पुष्प अर्पित करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना चाहिए। मां लक्ष्मी की पूजा में गुलाबी रंग के फूलों का इस्तेमाल करना शुभ माना जाता है।
मां को भोग लगाएं
भोग लगाने से मां प्रसन्न होती हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करती हैं। आप इच्छानुसार मां लक्ष्मी को सात्विक भोजन का भोग लगा सकते हैं। भोग में कुछ मीठा भी शामिल करें। अगर संभव हो तो मां को हलवा, खीर का भोग भी लगाएं।