Advertising
Home Breaking News Hindi Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा ₹49 वाला प्लान, ₹79 के प्लान में...
Advertising
<

Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा ₹49 वाला प्लान, ₹79 के प्लान में डबल टॉकटाइम

145
Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा ₹49 वाला प्लान, ₹79 के प्लान में डबल टॉकटाइम


Vi यूजर्स को फ्री मिलेगा ₹49 वाला प्लान, ₹79 के प्लान में डबल टॉकटाइम

टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन-आइडिया (Vi) अपने लो-इनकम वाले यूजर्स के लिए खास ऑफर लेकर आई है। कंपनी ने कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए इन यूजर्स को 49 रुपये वाला पैक फ्री में ऑफर करने की घोषणा की है। कंपनी के पास इस वक्त 6 करोड़ से ज्यादा लो-इनकम यूजर हैं। कंपनी की कोशिश है कि इस मुश्किल समय में उसके यूजर अपने परिजनों से आसानी के कनेक्ट रह सकें।

49 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
वोडाफोन-आइडिया के 49 रुपये वाले पैक में यूजर्स को 38 रुपये का टॉक-टाइम और 100MB डेटा मिलता है। वैलिडिटी की बात करें को कंपनी का यह प्लान 28 दिन तक चलता है। 49 रुपये वाले प्लान को फ्री में ऑफर करने के साथ ही कंपनी RC79 नाम से एक कॉम्बो वाउचर भी लेकर आई है।

यह भी पढ़ें: 100GB तक डेटा और कीमत 98 रुपये से शुरू, वर्क फ्रॉम होम के लिए बेस्ट प्लान

79 रुपये वाले प्लान में मिलने वाले बेनिफिट
79 रुपये वाले इस कॉम्बो वाउचर में कंपनी ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को बेनिफिट पहुंचाना चाह रही है। इस प्लान में 64 रुपये+64 रुपये यानी 128 रुपये का डबल टॉकटाइम दिया जा रहा है। 28 दिन की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को 200MB डेटा का भी फायदा होता है। कंपनी का यह कॉम्बो प्लान सीमित समय के लिए ही उपलब्ध रहेगा।

एयरटेल और जियो का भी खास ऑफर
वोडाफोन-आइडिया के अलावा एयरटेल और जियो भी लो-इनकम यूजर्स को खास ऑफर दे रहे हैं। Vi की तरह एयरटेल ने भी इन यूजर्स को 49 रुपये वाला प्लान फ्री में ऑफर करने का ऐलान किया है। इसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 38 रुपये का टॉकटाइम और 100MB डेटा मिलेगा। इसके अलावा एयरटेल 79 रुपये का भी प्लान ऑफर कर रहा है, जिसमें 128 रुपये का टॉकटाइम और 200MB डेटा मिलता है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिन है। बेनिफिट खत्म होने के बाद यूजर्स को कॉलिंग के लिए प्रति मिनट 60 पैसे और डेटा के लिए प्रति MB 50 पैसे देने होंगे।

यह भी पढ़ें: Panasonic ने लॉन्च किया शानदार IoT सीलिंग फैन, ऐमजॉन एलेक्सा और गूगल होम से कर सकेंगे कंट्रोल

Advertising

जियो दे रहा एक प्लान पर दूसरा प्लान फ्री
रिलायंस जियो की बात करें तो कंपनी जियो फोन यूजर्स को खास बेनिफिट दे रही है। इसमें यूजर्स को 10 मिनट के फ्री टॉकटाइम के साथ एक प्लान के रिचार्ज पर दूसरा प्लान फ्री दिया जा रहा है। प्लान की खरीद के साथ फ्री में मिलने वाला दूसरा प्लान पहले प्लान की वैलिडिटी खत्म होने के बाद ऐक्टिवेट हो जाएगा। 

संबंधित खबरें



Source link

Advertising