नंबर-3 पर साई सुदर्शन को मिलेगा लंबा मौका, कोच गौतम गंभीर ने बताए टीम इंडिया के प्लान h3>
भारत के मुख्य कोच गौतम गंभी ने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम की योजनाओं को लेकर बड़ा संकेत दिया है. गंभीर ने साफ कहा कि युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन को टेस्ट क्रिकेट में नंबर-3 पर पर्याप्त मौके नहीं मिले हैं और टीम प्रबंधन उन्हें इस स्थान पर आगे भी प्राथमिकता देना चाहता है.
अफगानिस्तान के खिलाफ शनिवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने संकेत दिया कि नंबर-3 की दौड़ में साई सुदर्शन फिलहाल देवदत्त पडिक्कल से आगे हैं. उन्होंने कहा कि किसी खिलाड़ी का सही आकलन तभी किया जा सकता है जब उसे लगातार मौके दिए जाएं और सुदर्शन को अब तक उतना लंबा रन नहीं मिला है.
साई सुदर्शन हाल के समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित युवा बल्लेबाजों में शामिल रहे हैं. घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें टेस्ट टीम में भी अवसर मिला है. टीम प्रबंधन का मानना है कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज लंबे समय तक नंबर-3 की भूमिका निभा सकता है.
श्रीलंका दौरे पर स्पिन होगा बड़ा हथियार
गंभीर ने आगामी श्रीलंका दौरे को लेकर भी टीम की रणनीति का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि भारतीय टीम अगस्त में होने वाले श्रीलंका दौरे के लिए चार स्पिनरों को तैयार करेगी.
श्रीलंका की पिचें पारंपरिक रूप से स्पिन गेंदबाजों की मददगार मानी जाती हैं. ऐसे में भारत पहले से ही अपने स्पिन आक्रमण को मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है. चार स्पिनरों को तैयार रखने का फैसला इस बात का संकेत है कि टीम प्रबंधन परिस्थितियों के अनुरूप अतिरिक्त स्पिन विकल्पों के साथ उतरना चाहता है.
विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप से बाहर है मुकाबला
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला यह एकमात्र टेस्ट मौजूदा विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) चक्र का हिस्सा नहीं है. इसके बावजूद टीम प्रबंधन इस मैच को आगामी चुनौतियों की तैयारी के तौर पर देख रहा है.
भारत फिलहाल विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप तालिका में छठे स्थान पर है और टीम आने वाले विदेशी दौरों को ध्यान में रखते हुए अपनी सर्वश्रेष्ठ संयोजन तलाशने की कोशिश कर रही है. ऐसे में साई सुदर्शन को नंबर-3 पर आजमाना और श्रीलंका दौरे के लिए अतिरिक्त स्पिन विकल्प तैयार करना इसी लंबी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
अफगानिस्तान के खिलाफ यह टेस्ट इसलिए भी अहम होगा क्योंकि इससे भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों को अपनी जगह मजबूत करने का मौका मिलेगा खासकर साई सुदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी, जिन पर टीम प्रबंधन ने सार्वजनिक रूप से भरोसा जताया है.
—- समाप्त —-