बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म (Coolie No.1) की रिलीज डेट की घोषणा हो गई है. अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर ये फिल्म क्रिसमस डे (Christmas) यानी 25 दिसंबर को रिलीज होगी. ये फिल्म गोविंदा की सुपरहिट मूवी कुली नंबर 1 का रीमेक बताई जा रही है, जिसके रिलीज होने का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फिल्म Teaser शेयर करते हुए लिखा, ‘अब हर सवारी का सामान और एंटरटेनमेंट की जिम्मेदारी होगी Coolie No. 1 की, कोई शक?’ इस फिल्म में आपको वरुण धवन गोविंदा और सारा अली खान करिश्मा कपूर का किरदार निभाती नजर आएंगी. यानी ये तय है कि इस फिल्म में एंटरटेनमेंट और कॉमेडी भरपूर होने वाली है और दर्शकों को भी इसे देखने में आनंद आएगा.









