रविवार, 28 जून 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार किये कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन

रंगों के लिए खास माने जाने वाला होली का त्यौहार आने वाला है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली से पहले श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के दर्शन कर…

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार किये कृष्ण जन्मभूमि के दर्शन
रंगों के लिए खास माने जाने वाला होली का त्यौहार आने वाला है. उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली से पहले श्री कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा के दर्शन कर चुके हैं. दर्शन करने के दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि  मैं एक हिंदू हूं और हर एक को अपनी आस्था प्रकट करने का और धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार है. Shri krishna मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह मथुरा में कृष्ण जन्मस्थान के दर्शन किये और  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान उन्हें कुछ खामियां नज़र आईं. जिन पर ध्यान देते हुये उन्होंने कहा कि सुरक्षा और सुविधायें और बढ़ाई जायेंगी. बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा के श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर पहुंचने वाले उत्तरप्रदेश राज्य के पहले मुख्यमंत्री हैं. मुख्यमंत्री शुक्रवार रात मथुरा के नजदीक वेटेरिनरी विश्वविद्यालय में ठहरे हुए थे. वहां से अगले दिन सुबह निर्धारित समय ७:४५ पर कृष्ण मंदिर के दर्शन करने मथुरा पहुंचे. दर्शन के बाद पत्रकारों से बातचीत में योगी ने कहा कि ‘‘भगवान की जन्म भूमि, लीला भूमि है. ये पर्यटन को बढ़ावा देने का भी महत्वपूर्ण स्थल है. समय था तो हम दर्शन करने आ गए. इसके साथ ही हमने सुरक्षा व्यवस्था का भी जायज़ा लिया. यहां लगे पेड़ काफी पुराने हैं. उनसे असुविधा हो रही है. सुरक्षा में लगी सीआरपीएक की बैरक पुरानी है. सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, ड्रोन नहीं है. श्रद्धालुओं की सुविधा, पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, ऐसी गतिविधियां, जो किसी तरह का तनाव पैदा करें या सुरक्षा व्यवस्था में बाधक हो, उस पर अंकुश लगाने के लिए हमने बैठक की है. विकास के लिए जो कुछ भी हो सकता है, हम करेंगे.” साथ ही उन्होंने बताया कि वो मात्र दो दिन के दौरे पर हैं और उन्हें इसके अलावा और भी कई धार्मिक कार्यक्रमों से जुड़ना है. मंदिर परिसर में योगी आदित्यनाथ ने लगभग आधा घंटा समय बिताया और गर्भ गृह में 15 मिनट पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री हरिहर आश्रम पहुंचे. वहां पर वो बरसाने की लठमार होली में हिस्सा लेंगे. मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक अन्य कार्यक्रम में कहा कि ब्रज की होली को इंटरनेशनल ईवेंट बनाया जाएगा. उनके कहे मुताबिक ब्रज तीर्थ विकास परिषद को विकास को 100 करोड़ रुपये दिए गए हैं. सीएसआर फंड से हम 100 करोड़ रुपये अलग से लेकर आ रहे हैं. ब्रज के विकास के प्रति सर्मपण दिखाते हुए योगी ने कहा कि ब्रज के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे.  
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →