शनिवार, 11 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उत्तर प्रदेश: 10 आईपीएस अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरकार ने बुधवार को 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. तबादलों में कई बड़े अफसरों के नाम भी शामिल हैं.

उत्तर प्रदेश: 10 आईपीएस अफसरों का तबादला
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सरकार ने बुधवार को 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं. तबादलों में कई बड़े अफसरों के नाम भी शामिल हैं. पुलिस महानिदेशक कार्यालय से संबद्ध अपर पुलिस महानिदेशक बृजराज को भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ में अपर पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है. महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 के आईजी रहे नवनीत सिकेरा को भवन एवं कल्याण, पुलिस मुख्यालय इलाहाबाद का आईजी बनाया गया है. Police अपराध अनुसंधान विभाग की अपराध शाखा में अपर पुलिस महानिदेशक अंजू गुप्ता को महिला सम्मान प्रकोष्ठ 1090 का अपर पुलिस महानिदेशक बनाया गया है. अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स सत्येंद्र कुमार को अंजू की जगह अपराध अनुसंधान विभाग में भेजा गया है. अपर पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स सत्येंद्र कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग में भेजा गया. रेलवे (इलाहाबाद) में तैनात पुलिस महानिरीक्षक भजनी राम मीणा को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र (सीतापुर) में इसी पद पर तैनात किया गया है. एसटीएफ नोएडा में तैनात पुलिस महानिरीक्षक लक्ष्मी सिंह को पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, मेरठ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है. पुलिस महानिदेशक मुख्यालय से संबद्ध पुलिस महानिरीक्षक विजय प्रकाश को रेलवे (लखनऊ) का पुलिस महानिरीक्षक बनाया गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड में महानिरीक्षक संजय कक्कड़ को प्रोविजनिंग एवं बजट पुलिस मुख्यालय (इलाहाबाद) में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर भेजा गया है.
S

Shubhrangi

शुभरंगी News4Social की संवाददाता हैं। वे राष्ट्रीय और राजनीतिक खबरों पर लिखती हैं, और मुद्दों को संतुलित व तथ्यपरक नज़रिये से पाठकों तक पहुँचाती हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →