बुधवार, 1 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

पुलिसवाले ने आइसक्रीम हजम की, पैसे मांगने पर कर दी धुनाई

अपनी जीविका चलाने के लिए एक आइसक्रीम वाले को एक पुलिसवाले को आइसक्रीम खिलाना और उसके बाद पैसे मांगना भारी पड़ गया है।

पुलिसवाले ने आइसक्रीम हजम की, पैसे मांगने पर कर दी धुनाई

अपनी जीविका चलाने के लिए एक आइसक्रीम वाले को एक पुलिसवाले को आइसक्रीम खिलाना और उसके बाद पैसे मांगना भारी पड़ गया है। जब आइसक्रीम वाले ने पैसे मांगे तो सुरक्षा के सिपाही पुलिसवाले ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

विज्ञापन

यूपी पुलिस के सिपाही द्वारा अमित कुमार नाम के आइसक्रीम वाले की धुनाई की करतूत कैमरे में कैद हो गई। दरअसल, यह घटना उत्तर प्रदेश के नोएडा की है जहां खाकी के रौब में एक पुलिसकर्मी ने आइसक्रीम विक्रेता अमित कुमरा की सिर्फ इसलिए धुनाई कर दी कि उसने आइसक्रीम के पैसे मांग लिए थे। वहीं, इस घटना को अंजाम देने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। गौतमबुद्ध नगर के एसएसपी वैभव कुमार ने बताया, आइसक्रीम वाले ने पुलिसकर्मी से 150 रूपए मांग लिये थे। इस पर पुलिसकर्मी ने आइसक्रीम बेचने वाले को पीट दिया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

ये भी पढ़ें : नाबालिग का अपहरण कर किया गलत काम, फिर फेंका पार्क में

AJ

Akshay Jinghalia

अक्षय झिंगलिया News4Social के कंटेंट राइटर हैं, जो राष्ट्रीय और राज्य स्तर की ख़बरों, राजनीति और समसामयिक विषयों पर रिपोर्टिंग करते हैं। उनका ज़ोर तथ्यों की सटीकता और संतुलित, ज़िम्मेदार रिपोर्टिंग पर रहता है। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →