गुरूवार, 2 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

उमा भारती ने प्रियंका गाँधी को बताया “चोर की पत्नी”

चुनावी दौर में नेताओं के बड़े बोल पर भी कोई लगाम नही रह जाता है. इसी फेहरिस्त में अब भाजपा नेत्री उमा भारती का नाम जुड़ गया है.

उमा भारती ने प्रियंका गाँधी को बताया “चोर की पत्नी”

चुनावी दौर में नेताओं के बड़े बोल पर भी कोई लगाम नही रह जाता है. इसी फेहरिस्त में अब भाजपा नेत्री उमा भारती का नाम जुड़ गया है. उमा भारती ने मीडिया से बात करते हुए ‘प्रियंका गाँधी’ को ‘चोर की पत्नी’ का खिताब दे डाला. इस बयान से उन्होंने उनके पति राबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है.

विज्ञापन

उमा भारती ने एक सवाल के जवाब में कहा कि , ‘कुछ नहीं, जिसका पति चोरी के आरोप में हो, उसको तो लोग किस नजर से…, चोर की पत्नी को किस नजर से देखा जाता है, हिन्दुस्तान उसी नजर से देखेगा उनको.’

Uma bharti and priyanka gandhi

इसके अलावा उन्होंने आजम खान और योगी आदित्यनाथ के विवादित बयानों पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने योगी आदित्यनाथ और आजम खान दोनों को सामान दंड सुनाया है जबकि दोनों के अपराधों में बड़ा अंतर था.

उन्होंने कहा कि एक मामला बस इतना है कि मायावती ने कुछ कहा और उसकी प्रतिक्रिया में योगी ने भगवान का नाम ले लिया. लेकिन आज़म खान ने जो कहा है उसके लिए उनकी बोलती बंद कर देनी चाहिए थी, महिलाओं के अपमान के लिए भारतीय दंड संहिता में जितने भी कानून हैं वो उनके उपर लागू होने चाहिए.

विषयभाजपा
S

Shekhar

शेखर News4Social के राजनीतिक संवाददाता हैं। वे चुनाव, राजनीति और राष्ट्रीय घटनाक्रम पर रिपोर्ट करते हैं, और विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुँचाते हैं। सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →