शनिवार, 4 जुलाई 2026 · नई दिल्ली
Breaking News Hindi

'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री ने की आत्महत्या

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने खुदखुशी कर ली है।

'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री ने की आत्महत्या

स्टार प्लस के टीवी सीरियल 'दिल तो हैप्पी है जी' में काम कर चुकी अभिनेत्री सेजल शर्मा ने खुदखुशी कर ली है। कहा जा रहा है कि उन्होंने ऐसा आत्मघाती कदम पर्सनल लाइफ में चल रही परेशानियों के चलते उठाया है। सेजल कुछ समय से पर्सनल लाइफ में काफी परेशान चल रही थी।

विज्ञापन

सेजल का सीरीयल 'दिल तो हैप्पी है जी' कुछ महीने पहले बंद हो चुका है। इसी शो में काम कर चुकी अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने सेजल शर्मा की मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि वह सेजल की मौत से काफी दुखी हैं।

सेजल के साथ काम करने वाले साथियों ने बताया कि वह काफी जिंदादिल और खुशमिजाज किस्म की लड़की थी। अपनी परेशानियों का मुकाबला करने के लिए वह जानी जाती थी।

'दिल तो हैप्पी है जी' सीरियल में काम कर चुकी अभिनेत्री ने की आत्महत्या

'दिल तो हैप्पी है जी' में सेजल सिम्मी खोसला का किरदान निभा चुकी है। इस सीरियल में वो अंश बागरी उर्फ रॉकी की बहन के किरदार में दिखाई दी थीं। 'दिल तो हैप्पी है जी' सेजल का पहला टीवी सीरियल था।

यह भी पढ़ें: शिवसेना: पाकिस्तानी और बांग्लादेशियों को देश से निकाल फेंको

टीवी सीरियल से पहले सेजल कुछ कमर्शियल्स में भी काम कर चुकी हैं। सेजल ने आमिर खान, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के साथ एड में काम किया है. इसके साथ ही सेजल ने 'आजाद परिंदे' नाम की वेब सीरीज में भी काम किया था।

सेजल के आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट की बात करें तो उन्होंने 1 जनवरी को फैंस को न्यू ईयर विश करते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी और कैप्शन में 'हैप्पी 2020' लिखा था।

PV

Pradeep Verma

Hindi literature , Films Enthusiastic, Screenplay Writer and Cricket Lover. सभी लेख देखें →

आगे पढ़ें

और देखें →